
Omkareshwar Jyotirling Khandwa
Omkareshwar Jyotirling Khandwa: मध्यप्रदेश में स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में सोमवार को हजारों भक्त ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे। सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गई थीं। शाम तक भक्तों की कतारें दर्शन के लिए बढ़ती रही। इधर, मंदिर आने वाले रास्ते पर पड़ने वाले झूला पुल पर हमेशा मधु मक्खियों का खतरा बना रहता है। सोमवार को भी कुछ मधुमक्खियों पुल के नीचे से ऊपर आने लगी तो लोग घबरा गए थे। यदि मधुमक्खियों का हमला हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रदेश के खंडवा जिले में ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए सावन सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सावन माह के दूसरे सोमवार को ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही पहुंच गए और दर्शन के लिए लंबी लाइन लग गई। यहां आए भक्त उस समय भयभीत हो उठे जब झूला पुल पर मधुमक्खियां नजर आईं।
सुबह से दोपहर तक तो फिर भी लोग यहां से निकलते रहे लेकिन करीब 12 बजे मधुमक्खियां लोगों पर टूट पड़ीं। झूला पुल पर अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मधुमक्खियों के हमले में कोई घायल भी नहीं हुआ।
बता दें कि ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचने के लिए झूला पुल सबसे प्रमुख मार्ग है। यहां बड़ी संख्या में मधुमक्खियां के छत्ते बने हुए हैं। इतना ही नहीं, पहले भी मधुमक्खियों के हमले हुए हैं जिनमें कई लोग हताहत भी हो चुके हैं। कई बार प्रशासन मधुमक्खियों के छाते यहां से हटवा भी चुका है। झूला पुल से बड़ी संख्या में गुजरते भक्त मधुमक्खियों के छत्ते और झुंड में उन्हें मंडराता देख डरते हैं पर कोई कुछ कर नहीं पाता।
सावन सोमवार के मौके पर ओंकारेश्वर के पट सुबह 4 बजे से खोल दिए गए थे और इसी के साथ दर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया था। ओंकारेश्वर के जयकारे लगाते श्रद्धालु नर्मदा में स्नान कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंच रहे हैं। ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी भक्तों की लंबी कतार लगी है।शाम चार बजे से ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की सवारियां भी निकलीं जोकि रात 10 बजे तक भ्रमण करेंगी।
Updated on:
30 Jul 2024 12:28 pm
Published on:
29 Jul 2024 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
