8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में विधायक ने महिलाओं को मारा, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, खूब चलाए लात-घूंसे, सीएम को शिकायत

Gwalior Rural MLA Sahab Singh Gurjar
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Jul 2024, 2:48 PM IST

Gwalior Rural MLA Sahab Singh Gurjar

Gwalior Rural MLA Sahab Singh Gurjar

Gwalior Rural MLA Sahab Singh Gurjar एमपी के एक विधायक पर महिलाओं से मारपीट का संगीन आरोप लगा है। विधायक ने महिलाओं को खूब मारा। महिलाओं पर खूब लात-घूंसे चलाए। एक महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया, उन्हें गालियां दीं। रोती-बिलखती महिलाएं सीएम मोहन यादव के पास पहुंची और विधायक की शिकायत की। महिलाओं के साथ मारपीट की यह घटना प्रदेश के ग्वालियर में घटी।

कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर पर महिलाओं ने मारपीट करने का संगीन आरोप लगाया है। गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। महिलाओं ने बताया कि वे बिजली की समस्या के निराकरण के लिए विधायक के पास गईं थीं। तभी विधायक ने उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें : एमपी को एक और सौगात, जल्द दौड़ेगी जयपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, पहुंचा रैक

मउ के पहाड़ी क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे बिजली के लिए विधायक साहब सिंह गु​र्जर के निवास पर पहुंची। विधायक ने समस्या सुनने की बजाए उनके साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। विधायक की मारपीट के बाद रोती बिलखती महिलाएं सीएम मोहन यादव के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

महिलाओं ने बताया कि उन्हें लात घूंसों से पीटा गया है। मारपीट के साथ ही विधायक ने महिलाओं को गालियां भी बकीं। एक महिला ने आरोप लगाया कि विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। गंदी गालियां बकीं। अब महिलाओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

इधर विधायक साहब सिंह गुर्जर ने महिलाओं से मारपीट से सरासर इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं बिजली की समस्या को लेकर आई थीं। महिलाओं के सामने ही एक बार फिर अधिकारियों को फोन किया लेकिन कुछ लोग उग्र होकर मेरी तरफ लपके। तब मेरे सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोका। महिलाओं से मारपीट का आरोप बिल्कुल झूठा है।