
ayushman in hospital
अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त में इलाज मिल रहा है। पुनासा क्षेत्र में दिल के दर्द से कराह रही निष्ठा को नई जिंदगी मिली है। निष्ठा के दिल का आयुष्मान योजना से सफल आपरेशन हुआ। पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर निष्ठा अब पूर्णत: स्वस्थ है और स्कूल भी जाने लगी है।
विकासखंड के ग्राम कोठी निवासी विकास, किरण ओझा की पुत्री निष्ठा को बचपन से ही सीने में दर्द की शिकायत रहती थी। बीमारियों से जूझती निष्ठा को गत माह पंधाना में आयोजित संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर में ले जाया गया था। इंदौर के विशेषज्ञों ने उसके दिल में छेद की पुष्टि की। चिकित्सकों ने निष्ठा को इंदौर में भर्ती कराया। जांच के बाद अगले ही दिन उसका सफल ऑपरेशन किया।
परिवार ने बताया कि यह ऑपरेशन ‘ आयुष्मान भारत योजना ’ के तहत नि:शुल्क हुआ, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली। निष्ठा की मां किरण ने भावुक होकर कहा, हमारी बेटी को नया जीवन मिला है। विकास और किरण ने प्रधानमंत्री एवं मुयमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान है।
Published on:
27 Aug 2025 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
