4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में पड़े पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को दे देना मेरी ये चीज

कांस्टेबल धनेश्वर सोनेने के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या के कारण का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
News

प्यार में पड़े पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को दे देना मेरी ये चीज

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में पदस्थ पुलिस कॉन्स्टेबल ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कांस्टेबल धनेश्वर सोनेने के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या के कारण का खुलासा हुआ। दरअसल, आत्महत्या करने वाला कांस्टेबल एक शादीशुदा गर्लफ्रेंड से प्यार और बीमारी से परेशान परेशान था। वे 5 साल में पहली बार मां-बाप से मिलने इंदौर अपने घर गया, खंडवा आते ही दोस्तों को पाइल्स और लिवर प्राॅब्लम के कारण शरीर में कमजोरी बताई। इसके दो दिन बाद उसने सुसाइड नोट लिखा, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

शनिवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया। इसके बाद देर शाम परिजन ने खंडवा में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि, आरक्षक धनेश्वर का परिवार उसकी गर्लफ्रेंड के कारण ही उसे दूर रह रहा था। गर्लफ्रेंड की शादी हो चुकी थी, वो धनेश्वर की नजदीकी रिश्तेदार भी थी। कॉन्स्टेबल ने अपने सुसाइड नोट में 'सोनू बाबू' का जिक्र करते हुए मृत्यु के बाद मिलने वाली राशि का आधा हिस्सा गर्लफ्रेंड को ही देने की बात लिखी है।

पढ़ें ये खास खबर- ऑनलाइन गेम खेलने के बाद अजीब हरकतें करने लगा बच्चा

बीमारी से था परेशान

बताया जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से कांस्टेबल पाइल्स के साथ साथ लिवर प्रॉब्लम के चलते आने वाली कमजोरी से काफी परेशान था। उसके दोस्तों का कहना है कि, वो हर परेशानी के समय उनके साथ खड़ा रहता था, लेकिन खुद अकेला सा पड़ गया था। इधर, सुसाइड केस की विवेचना कर रहे एएसआई जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, फिलहाल मर्ग कायम किया जा चुका है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 2 बच्चे एंबुलेंस में जन्में, तीसरे का अस्पताल में हुआ जन्म


सता रही थी रिश्ते की चिंता

32 साल के धनेश्वर की शादी नहीं हुई थी। लेकिन, उसका दिल अपने एक रिश्तेदार की पत्नी पर आ गया था। वो हमेशा एक दूसरे से फोन पर बातचीत किया करते थे। यही नहीं, वो हमेशा एक दूसरे की आर्थिक तौर पर मदद भी करते थे। कभी यह उसके बैंक खाते में पैसे डालता तो कभी वह डालती। शराब पीने की लत गई थी, लेकिन गर्लफ्रेंड के समझाने पर उसने शराब के अलावा कई बुरी आदतों को छोड़ दिया। लेकिन, धीरे धीरे उसे ये भी लगने लगा था कि, उसका ये रिश्ता किसी अंजाम को नहीं पहुंच सकता। इस बात की चिंता भी उसे सता रही थी।

विसर्जन जुलूस में जा घुसी बेकाबू कार, 7 लोगों को रौंदा - देखें Live Video

Story Loader