3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक: आठ वर्षीय मासूम से 25 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

seraj khan

Dec 10, 2017

crime news khandwa

crime news khandwa

ओंकारेश्वर, खंडवा. ओंकारेश्वर में आठ वर्षीय मासून से दुष्कर्म की कोशिश की गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ओंकारेश्वर में 8 साल की बच्ची से 25 वर्षीय युवक द्वारा जंगल में दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। घबराई बच्ची से परिजन ने पूछा तब उसने यह बात बताई। पीडि़ता व उसकी दादी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस टरकाती रही। बाद में पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिय गया।
दुष्कर्म के प्रकरण में फांसी देने की सजा का विधेयक विधानसभा में पारित होने के बाद जिले का यह पहला मामला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय बालिका मंगलवार को स्कूल में थी। पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय आरोपी अर्जुन पिता रतन उसे स्कूल से जंगल ले गया। दुष्कर्म की कोशिश की। शाम को उसके घर छोड़ गया। रात में बालिका नींद में डर रही थी। दादी ने पूछा तो बालिका ने वारदात की पूरी जानकारी दी। दूसरे दिन बालिका की दादी ओंकारेश्वर पुलिस थाने गई। पुलिस थाने से उसे वापस लौटा दिया गया। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को घटना की जानकारी स्थानीय क्षेत्रीय पार्षद कैलाश बावनिया को मिली। उन्होंने एसपी नवनीत भसीन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को पीडि़त बच्ची और उसके पिता को पुलिस थाने बुलवाया। बालिका का बयान दर्ज किया। थाना प्रभारी ने आरोपी अर्जुन के माता-पिता को बुलाकर आरोपी के बारे में पूछताछ की। अब पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी आरएनएस भदोरिया ने बताया आरोपी अर्जुन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना 5 दिसंबर की है।

बालिका की मां की हो चुकी है मौत
पीड़ित बालिका की मां की मौत कुछ साल पहले हो गई है। वह पिता और दादी के साथ रह रही है। रोज स्कूल जाती है। वारदात के बाद से परेशान है।

Story Loader