6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त की पत्नी से घर में घुसकर हैवानियत, चीखें दबाने बढ़ाता गया टीवी का वॉल्यूम

दोस्त की पत्नी पर बिगड़ी नीयत...घर में अकेला पाकर बना डाला हवस का शिकार...

2 min read
Google source verification
khandwa.jpg

खंडवा. जिसे दोस्त मानकर युवक ने उस पर भरोसा किया और उसे अपने घर तक बुलाया वहीं दोस्त दरअसल दरिंदा निकला। दोस्त की पत्नी पर आरोपी की बुरी नजर थी और उसने उसकी पत्नी को घर में अकेला पाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। घटना खंडवा की है जहां पति के दोस्त की हैवानियत का शिकार होने के बाद पीड़ित पत्नी ने पति को उसके दोस्त की काली करतूत के बारे में बताया और फिर पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई।

दोस्त की पत्नी से की ज्यादती
घटना खंडवा के नर्मदानगर की है। जहां रहने वाली एक महिला ने बसंत कहार नाम के शख्स पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। पति काम से घर से बाहर गए थे तभी पति का दोस्त बसंत कहार घर आया और पहले तो पति के बारे में पूछा और जब मैंने उससे कहा कि पति बाहर गया है तो वो जबरदस्ती घर में घुस आया और उसका मुंह पकड़कर उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

यह भी पढ़ें- शादी तय होने के बाद मंगेतर को होटल में बुलाकर ASI दो बार किया रेप, फिर शादी से मुकरा

टीवी के वॉल्यूम में दबाई चीखें
पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी बसंत का विरोध किया और काफी चीखी भी लेकिन आरोपी ने टीवी का वॉल्यूम तेज कर दिया था जिसके कारण उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी। दरिंदगी करने के बाद आरोपी बसंत घर से फरार हो गया। सुबह जब पति घर लौटा तो पत्नी ने पति को उसके दोस्त की काली करतूत के बार में बताया। पति ने पत्नी का साथ दिया और हिम्मत दिलाकर पत्नी को साथ लेकर थाने पहुंचा जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो-