7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की पॉश कॉलोनी में चल रहा था Sex Racket, दूसरे शहरों से बुलाई जाती थीं कॉल गर्ल्स

sex racket in posh colony: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस और 4 कॉल गर्ल्स को पकड़ा, एनजीओ से जुड़ी है रैकेट चलाने वाली सरगना..।

less than 1 minute read
Google source verification
sex racket khandwa

sex racket in posh colony: मध्यप्रदेश के खंडवा में पॉश कॉलोनी के अंदर चलाए जा रहे एक सेक्स रैकेट का शुक्रवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट करीब दो साल से यहां पर चल रहा था। पुलिस ने मौके से 4 युवतियों को पकड़ा है जिनमें से दो तो खंडवा की रहने वाली हैं और 1 भोपाल व 1 छिंदवाड़ा की रहने वाली है। पुलिस चारों युवतियों को पकड़कर थाने लेकर आई है जहां उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ रूपए भी बरामद किए हैं।


देखें वीडियो-

खंडवा शहर के आनंद नगर क्षेत्र के शकुन नगर में लंबे समय से चल रहे हाइटेक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना जब शहर के नए एसपी अभिनव बारंगे को लगी तो उन्होंने टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया और जब देह बात की बात पक्की हो गई तो पुलिस ने रेड मारी। पुलिस ने मौके से चार युवतियों को पकड़ा है जिनमें से एक भोपाल और दूसरी छिंदवाड़ा की है। जबकि दो खंडवा की रहने वाली हैं।


यह भी पढ़ें- जबलपुर की होटल में पकड़ाया सेक्स रैकेट, 5 कॉल गर्ल के साथ 5 लड़के पकड़ाए


बताया गया है सेक्स रैकेट का संचालत जो युवती कर रही थी वो एड्स जागरूकता कार्यक्रम में एनजीओ के लिए काम करती हैं। बाकी तीन युवतियां प्राइवेट जॉब करती हैं। घर में तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामान और कुछ रुपए भी मिले हैं। इन्हें जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- बार बार महिला को केबिन में बुलाते थे डिप्टी कलेक्टर, अब जाएगी नौकरी !