23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी खतरे में..बार-बार महिला को केबिन में बुलाते थे

Bhopal Deputy Collector Rape FIR: पीड़ित महिला का आरोप शादी का वादा कर डिप्टी कलेक्टर साहब ने करीब दो साल तक बनाए संबंध...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Nov 2024, 4:33 PM IST

DEPUTY COLLECTOR RAJESH SORTE

Bhopal Deputy Collector Rape FIR: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते की नौकरी खतरे में है। डिप्टी कलेक्टर पर रेप का केस दर्ज किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अपने अधीनस्थ एक महिला कर्मचारी से शादी का वादा कर करीब दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर राजगढ़ जिले की पचोर तहसील में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। राजेश सोरते पूर्व में पचोर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे।

देखें वीडियो-

बार-बार केबिन में बुलाते थे..

पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि वो पचोर तहसील कार्यालय में चपरासी के पद पर पदस्थ है। राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे उस समय भी वो तहसील में चपरासी के पद पर थी और घंटी ड्यूटी करती थी। पीड़िता के मुताबिक तब बार-बार घंटी बजाकर सोरते साहब उसे केबिन में बुलाते और जब वो जाती तो स्माइल कर कहते बस ऐसे ही तुम्हें देखने के लिए बुलाया था। तहसील दफ्तर के पास ही तहसीलदार का सरकारी बंगला है जहां राजेश सरोते रहते थे और उससे खाना भी बनवाते थे।


यह भी पढ़ें- एमपी में बड़े सरकारी अधिकारी की ओछी हरकत, सीढ़ियों पर महिलाकर्मी के साथ 'गंदी बात'

शादी का वादा कर कई बार बनाए संबंध

पीड़िता ने FIR दर्ज कराते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2022 को वो राजेश सोरते के बंगले पर खाना बना रही थी तभी वो आए और कहा कि मैं तुम्हें पसंद करता हूं। मैं तुमसे शादी करता चाहता हूं कहते हुए मेरी मांग में सिंदूर भर दिया और फिर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार कभी मेरे सरकारी क्वार्टर, कभी तहसीलदार के सरकारी बंगले में तो कभी रेस्ट हाउस में शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाते रहे। जब भी शादी के लिए कहती तो राजेश सोरते मां के बीमार होने का बहाना बना देते । आखिरी बार मार्च 2024 में शिवरात्रि की रात 12 बजे के बाद राजेश सोरते ने उसके साथ संबंध बनाए और शादी की बात टाल कर चले गए। फिर एक महीने बाद बिलापुरा रेस्ट हाउस पर मिलने बुलाया और कहा जो करना है कर लो शादी नहीं करूंगा।


यह भी पढ़ें- 12 लाख सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को सरकार देने वाली है 5 लाख रूपए तक की सौगात


गुरुवार रात 10.30 बजे दर्ज हुआ केस

पीड़िता के मुताबिक 25 अक्टूबर को उसने डिप्टी कलेक्ट राजेश सोरते के खिलाफ पुलिस में आवेदन दिया था। अब 21 दिन बाद उसके आवेदन पर पचोर पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला डीएन टेस्ट कराने की तक बात कह रही है तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने कहा कि वो राजगढ़ में रहे हैं। महिला उनके कार्यालय में काम भी करती थी। मैंने उसकी मजबूरी देखकर रूपए दिए थे। मेरा तबादला होने के बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाए और अब शिकायत दर्ज करा दी है। मैंने भी ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं महिला मेरे से पैसे ऐंठना चाहती है।


यह भी पढ़ें- एमपी में ट्रांसफर पर सामने आया बड़ा अपडेट, मंत्रियों को मिल सकते हैं 'स्पेशल' अधिकार