डीएसपी यातायात ने बताया कि इंदौर, भोपाल, खंडवा और खरगोन से ओंकारेश्वर आने वाले मार्गों पर 10-10 थानों का चयन किया जाएगा, जहां प्रत्येक स्थान पर कम से कम 1,000 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इन थानों का खंडवा ट्रैफिक थाना से सीधा संपर्क रहेगा। जैसे ही ओंकारेश्वर में भीड़ बढ़ेगी, इन थाना क्षेत्रों में वाहनों को रोककर पार्किंग में खड़ा किया जाएगा, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम न हो।