11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जीते 9 पदक

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खंडवा दूसरे स्थान पर

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rahul Singh

Jul 20, 2018

State level taekwondo competition

State level taekwondo competition

खंडवा. मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ग्वालियर में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खंडवा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण खंडवा के नौ खिलाडिय़ों सहित प्रदेश के 22 से अधिक जिलों से खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक सोमेश्वर राव ने बताया प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में अंडर 49 केजी वजन वर्ग में सोनाली फ्रांसिस, अंडर-62 केजी वजन वर्ग में दीपिका बुराथोकी और अंडर 67 केजी में मानसी रौतेला ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं अंडर 46 केजी वजन वर्ग में मानसी फ्रांसिस, अंडर 57 केजी वजन वर्ग में लाता खतवासे ने रजत पदक और इसी प्रतियोगिता में अंडर 53 केजी वजन वर्ग में पूजा राज पाली और सोनाली खतवासे ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।

राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष प्रतियोगिता के चयन
32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खंडवा के खिलाडिय़ों ने तीन गोल्ड मेडल सहित नौ पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी सोनाली फ्रांसिस, मानसी रौतेला और दीपिका बुराथोकी जबलपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।


गौरव ने जीता गोल्ड, वैभव ने कांस्य
केंद्रीय विद्यालय के कक्षा १२वीं के छात्र गौरव सिंह तोमर व छोटे भाई वैभव प्रतापसिंह तोमर ने राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय खेलकूद स्पद्र्धा में पदक प्राप्त किए हैं। मथुरा में हुई स्पद्र्धा में गौरव ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वे इस प्रतियोगिता में चौथी बार खेले। पूर्व में दो वर्षों से सिल्वर मेडल प्राप्त कर रहे थे। जबकि वैभव केंद्रीय विद्यालय से पांचवी बार राष्ट्रीय स्पद्र्धा में खेले। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पी. देशमुख ने बताया कि वैभव ने भुवनेश्वर में हुई राष्ट्रीय शतरंज स्पद्र्धा में इस वर्ष भी तृतीय स्थान प्राप्त किया है।