6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुभाष और दादाजी क्लब के बीच फाइनल आज

दादाजी क्लब को आखिरी गेंद पर चौका मारकर दिलाई जीत

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rahul Singh

Dec 21, 2017

sports news

शॉट मारता बल्लेबाज

खंडवा. इंटर क्लब टी-20 स्पद्र्धा में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहले मैच में सुभाष स्पोट्र्स ने जीत हासिल की तो वहीं दूसरे मैच में रोमांचक तरीके से दादाजी क्रिकेट क्लब की जीत हुई। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। स्पद्र्धा जिला क्रिकेट संगठन के तत्वावधान में जिमखाना मैदान पर खेली जा रही है।
टॉस : दादाजी क्रिकेट एकेडमी ने जीता, पहले बल्लेबाजी
पहली इनिंग : दादाजी एकेडमी की टीम 17 ओवर में मात्र 106 रन ही बना पाई और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। नरेश ने 42 रन और शहवाज ने 22 रनों का योगदान दिया वही सुभाष क्लब के प्रतीक व अशोक ने भी ४-४ विकेट लिए।
दूसरी इनिंग : सुभाष क्लब के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया ,जिसमें उन्होंने मात्र 15.3 ओवर में 107 रन 4 विकेट खोकर बनाए। फाइनल में प्रवेश किया। विशाल भंडारी ने 29 रन और प्रतीक यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं दादाजी क्रिकेट एकेडमी के सुयश तारे व अजहर ने एक-एक विकेट लिए।
टॉस: राइजिंग स्टार एकेडमी ने जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय
पहली इनिंग : 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 117 रन बनाए, जिसमें पीटर ने 28 रन और मोहित ने 31 रनों का योगदान दिया। वही दादाजी क्रिकेट क्लब के राजू जगताप ने 5 विकेट व मंदाकिनी ने 3 विकेट लिए।
दूसरी इनिंग : दादाजी क्रिकेट क्लब की टीम पहले काफी अच्छा खेली लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, वैसे ही मैच रोमांचक होता गया। रनों के साथ विकेट गिरते रहे और अंतिम में जीत हासिल की।
आखिरी गेंद का रोमांच
आखिरी ओवर में दादाजी क्रिकेट क्लब को 5 रनों की आवश्यकता थी लेकिन उनके 9 विकेट भी गिर चुके थे। पहली बॉल डॉट गई। अब 5 गेंद पर 5 रन की आवश्यकता थी। अगली गेंद पर 1 रन बना। अगली गेंद पर मिसफिल्ड के फेर में 2 रन बने। चौथी गेंद पर 1 रन बना। आखिरी गेंद पर 1 रन की आवश्यकता थी। दादाजी क्रिकेट क्लब का खिलाड़ी सफल रहा और उसने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। शंभू ने 25 रन और रुपेश ने 15 रनों का योगदान दिया। राइजिंग क्रिकेट एकेडमी के पीटर ने 3 विकेट और मोहित ने 2 विकेट लिए। सेमीफाइनल मुकाबलों में अंपायर मयूर सोनी और अरविंद मेहरा थे।