3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

हवा में जो उछालोंगे, वहीं आप पर गिरेगा, यानि आपका दिया आपके पास लौटकर वापस आएगा -संत ललित प्रभ

-बोलने की कला पर हुए संत के प्रवचन, मारवाड़ी भजन पर झूमे श्रद्धालु -भक्तों के आग्रह पर एक दिन का विश्राम बढ़ाया, आज प्रवचन के बाद विहार

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 23, 2025

जैन संत ललित प्रभ सागर महाराज और डॉ. शांतिप्रिय सागर महाराज का प्रवास खंडवा में चल रहा है। प्रवास के दूसरे दिन संत ललित प्रभ महाराज के बोलने की कला पर गुरुवार सुबह 9 से 12 बजे तक पुरानी अनाज मंडी में प्रवचन हुए। उन्होंने कहा इंसान की पहचान ऊंचे पहनावे से नहीं ऊंची जुबान से होती है। हम शब्दों को संभालकर बोलें। शब्दों में बड़ी जान होती है। इन्हीं से आरती, अरदास और अजान होती है। इंसान को दिल में दया का, हाथ में दान का और जुबान पर मिठास का अमृत रखना चाहिए, जीवन सुखी हो जाएगा।

प्रवचन के दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए बोलने का महत्व बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से दोनों हाथों की हथेली आगे करवाई और कहा कि इसमें मैंने गुलाब जल डाला है, अब सभी इस हवा में उछालों, श्रद्धालुओं ने ऐसा ही किया। संत ने कहा बताओं आप पर क्या गिरा, सभी ने कहा गुलाब जल। संत ने फिर हथेली आगे करवाई और कहा कि अब मैंने इसमें मिट्टी डाली है, इसे भी हवा में उछालों, संत ने पूछा बताओ अब आप पर क्या गिरा, सभी ने कहा मिट्टी। संत ने उदाहरण के माध्यम से बताया कि जिसे जैसा दोंगे, वह वैसा ही वापस देगा। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे धन, दौलत, जमीन-जायदाद का कम, कड़वी जबान का हाथ ज्यादा हुआ करता है। व्यक्ति जबान का सही उपयोग करके टूटे रिश्तों को भी साध सकता है और बिगड़े माहौल को अपने अनुकूल बना सकता है। प्रवचन के दौरान जब संत ने ‘थे तो मीठा मीठा सगला सुख पासी… मारवाड़ी भजन सुनाया तो सत्संगप्रेमी खड़े होकर झूमने लगे। इससे पूर्व डॉ. मुनि शांतिप्रिय सागर महाराज के भी प्रवचन हुए।

एक दिन रुके, 15 दिन रोज 5 किमी अतिरिक्त पद विहार
सकल जैन समाज के आग्रह पर संत ललितप्रभ महाराज ने खंडवा में एक दिन का प्रवास ओर बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि संत संघ जोधपुर से हैदराबाद के लिए पद विहार कर रहा है। खंडवा से हैदराबाद की दूरी 650 किमी लगभग उन्हें गुरुपूर्णिमा से पहले पूरी करनी है। संत संघ प्रतिदिन 20 किमी औसतन चल रहे हैं। एक दिन अतिरिक्त रुकने के कारण अब वें 15 दिन तक प्रतिदिन 5 किमी अतिरिक्त पद विहार करेंगे। शुक्रवार को उनका विहार पंधाना के लिए होगा।

घर को स्वर्ग कैसे बनाए विषय पर प्रवचन
श्वेतांबर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्रकुमार सांड ने बताया कि एक दिन अतिरिक्त रुकने से शुक्रवार को संतों के प्रवचन का लाभ समाज को मिलेगा। पुरानी अनाज मंडी में सुबह 9 से 11 बजे तक घर को स्वर्ग कैसे बनाए विषय पर उनके प्रवचन होंगे। गुरुवार को मंडी प्रांगण में आयोजन प्रमुख विजय जैन, रोहित मेहता, नवनीत बोथरा, अभय जैन, मेघराज जैन, वाडीलाल पटेल, सुरेश गंगवाल इंदौर, विजय अग्रवाल सेंधवा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, राकेश बंसल, तपन डोंगरे ने महाराज का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।