
खरगोन बस हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 25, अब अस्पताल में दम तोड़ रहे लोग
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार की सुबह हुए निजी यात्री बस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बुधवार की सुबह इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती खरगोन जिले के ग्राम लिक्खी में रहने वाले 32 वर्षीय मुख्तिया पिता मुंशी खां ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जिसके बाद अब मृतकों की कुल संख्या 25 हो गई है। इनमें 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 लोगों का इलाज इंदौर के अरविंदों और एमवाय अस्पताल में चल रहा है। जबकि, बस चालक सुनील राठौर समेत 15 सामान्य घायल खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। राहत की बात ये है कि, अबतक 8 घायलों को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज भी दे दिया गया है।
आपको बता दें कि, एक निजी यात्री बस खरगोन जिले के अंत्रगत आने वाले डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का कहना है कि, बस चालक सुनील राठौर बस काफी तेज गति में दौड़ा रहा था। पीछे बैठे कई यात्री उसे नियंत्रण में चलने को कह रहे थे, लेकिन वो किसी की नहीं मान रहा था और नतीजा इतने बड़े हादसे की वजह बना। नदी सूखी थी, जिसके चलते हादसे ने इतना बड़ा रूप धारण कर लिया।
जांच शुरु, बयान बदल रहा बस चालक
मीडिया बातचीत में खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि, 'बस का ड्राइवर सुनील राठौर भी हादसे में घायल हुआ है। फिलहाल, वो खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती है। वो पुलिस के सामने बार - बार बयान बदल रहा है। मामले में बस मालिक प्रवीण सोनी, चालक सुनील राठौर और कंडक्टर संतोष बारचे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304, 34 भादवि के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों द्वारा जानबूझकर क्षमता से अधिक सवारी भरी गई। ये जानते हुए कि, इतनी सवारी भरने और तेज गति से बस दौड़ाने का परिणाम क्या हो सकता था। ऐसे में ये एक सामान्य दुर्घटना नहीं कही जा सकती, इसलिए आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
मौत के सफर पर बेजावर से चली थी बस
बता दें कि, मां शारदा ट्रैवल्स की यात्री बस बेजापुर से इंदौर के लिए सुबह 6.30 बजे रवाना हुई। इसे 11.30 बजे इंदौर पहुंचना था। ड्राइवर क्लीनर के अलावा 69 यात्रियों को लेकर बस सुबह 8.30 बजे ग्राम डोंगरगांव और दसंगा पहुंची। इसके बाद बस सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे सूखी नदी में गिरी। डोंगरगांव और लोनारा के ग्रामीण पुलिस से पहले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सुबह 9:00 बजे से घायलों का जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया था।
25 मृतकों की जानकारी
- 23 वर्षीय विवेक पिता प्रेमचंद पाटीदार ग्राम गंधावड़, जिला खरगोन।
- 11 माह की ओम पिता दिनेश ग्राम जिला खरगोन।
- 20 वर्षीय दुर्गेश पिता सजन सिंह मोटापुरा, ऊन, जिला खरगोन।
- 14 वर्षीय मुस्कान पिता कालू देवगुराडिया, जिला इंदौर।
- 30 वर्षीय संजय पिता पंडरी सुरपाला, ऊन, जिला खरगोन।
- 22 वर्षीय दिव्या पति रमेशचंद्र वर्मा धरमपुरी, जिला धार।
- 60 वर्षीय धन्नालाल पिता चंपालाल लोनारा, मेनगांव, जिला खरगोन।
- 45 वर्षीय संतोष पिता गंगाधर बारचे छालपा, मेनगांव, जिला खरगोन।
- 65 वर्षीय सलीता बाई पति भगवान वर्मा मदरया, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 60 वर्षीय रामकुंवर पति दुलीचंद मानकर लोनारा, ऊन, जिला खरगोन।
- 18 वर्षीय आंचल पिता सुंदरलाल वास्कले घटवा, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 22 लक्ष्मीबाई पति महेश वास्कले घटवा, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 70 वर्षीय मंगती बाई पति मंशाराम वास्कले घटवा, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 13 वर्षीय कान्हा पिता संतोष पाटीदार पीपरी, ऊन, जिला खरगोन।
- 13 वर्षीय सुमित पिता कमल पैरखड़, मनावर, जिला धार।
- 23 वर्षीय अर्जुन भुवानसिंह पैरखड़, मनावर, जिला धार।
- 25 वर्षीय वर्षा पति लखन जलगुन, जिला बड़वानी।
- 18 माह की परी पिता लखन जलगुन, जिला बड़वानी।
- 38 वर्षीय अनिता प्रभुलाल धरमपुरी, जिला धार।
- 38 वर्षीय पिंकी पति कालू जरवाहा, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 65 वर्षीय बीना बाई पति मांगी लाल सुखरामपुरा, ठीकरी, जिला बड़वानी।
- 1 वर्षीय प्रियांशी पिता लखन जलगोर, राजपुर, जिला खरगोन।
- 70 वर्षीय लीलू पति बुध्या, पीपरी, ऊन, जिला खरगोन।
- 40 वर्षीय सुखदेव बुध्या, पीपरी, ऊन, जिला खरगोन।
- 32 वर्षीय मुख्तिया पिता मुंशी खां ग्राम लिक्खी, जिला खरगोन।
Published on:
10 May 2023 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
