
महेश्वर (खरगोन)। पर्यटन नगरी महेश्वर का विकास उज्जैन के महालोक कॉरिडोर की तर्ज पर होगा। अहिल्या की राजधानी रहे महेश्वर में अहिल्या लोक (ahilya bai lok) बनेगा। इसमें अहिल्या के सुशासन की झलक दिखेगी। यह घोषणा शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना महासम्मेलन में की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मौजूद थे। शिवराज ने करही टप्पा को तहसील और बलवाड़ा, काटकूट को टप्पा तहसील बनाने की भी घोषणा की। इधर, लोगों को उम्मीद थी कि महेश्वर को अलग जिला घोषित जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई वर्षों से महेश्वर को जिला बनाने की मांग चल रही है।
सीएम ने कहा कि लाड़ली योजना से घर-घर में खुशियां आएंगी। बहन और बेटियों के खुश रहने पर ही प्रदेश में विकास संभव है। भाजपा की सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, विवाह योजना जैसी अनेक योजनाएं बनाकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम किया है। कार्यक्रम को मंत्री कमल पटेल और सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने भी संबोधित किया। योजना का शुभारंभ महेश्वर से किया जा रहा है। लोकमाता अहिल्या की नगरी में यह दिन कई बहनों के जीवन में खुशियां लाएगा। जिले में 2,19,000 फॉर्म भर चुके हैं। 10 जून से बहनों के खातों में 1000 डाले जाएंगे।
कांग्रेस विधायक साधौ गिरफ्तार
सीएम के कार्यक्रम में विरोध जताने की आशंका के चलते कांग्रेस विधायक को 95 समर्थकों के गिरफ्तार किया गया। विधायक डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने सीएम के काफिले को रोकने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई।
Updated on:
15 Apr 2023 10:35 am
Published on:
15 Apr 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allखरगोन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
