14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ड्राइवर को झपकी लगी, रेस्टोरेंट तोड़ते अंदर घुसा ट्रक, टल गया बड़ा हादसा

Mumbai Agra National Highway Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के खाल बुजुर्ग मराल फाटे के पास हुआ हादसा, शुक्रवार देर रात को ट्रक अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट में घुस गया जिससे रेस्टोरेंट के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया…

less than 1 minute read
Google source verification
Khargone Accident

Khargone Accident: खरगोन जिले के मुंबई- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मराल फाटे के पास हादसे के बाद की तस्वीर। (फोटो: पत्रिका)

Mumbai Agra National Highway Accident: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मराल फाटे के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्री बालाजी रेस्टोरेंट में घुस गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेस्टोरेंट के बाहर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

झपकी लगी और अनियंत्रित हुआ ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक गलत साइड से आ रहा था और चालक को नींद की झपकी लगने के कारण वाहन अचानक असंतुलित होकर सीधे रेस्टोरेंट में जा घुसा। होटल संचालक गिरीश जायसवाल ने बताया कि हादसे में होटल के टीन शेड को नुकसान हुआ है। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही खरगोन के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र की खलटांका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। बता दें कि हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन रफ्तार को लेकर कोई भी नियंत्रण करने वाला नहीं है।