29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पर टूटी कांग्रेस की चुप्पी, जयराम रमेश बोले हम सुलझा लेंगे मामला

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन खरगौन जिले के सनावद में प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने राजस्थान मुद्दे पर बोली बात...। कन्हैया कुमार ने किया बीजेपी पर हमला...।

3 min read
Google source verification

खरगोन

image

Manish Geete

Nov 25, 2022

press1_1.png

सनावद (खरगौन)। भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन (bharat jodo yatra 3rd day) राहुल गांधी की यात्रा खरगोन जिले के सनावद में थी। सुबह की यात्रा के विश्राम के बाद कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश, कन्हैया कुमार और रागिनी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस में देश में बढ़ती नफरत और महंगाई पर बात की। इस प्रेस कांफ्रेंस में राजस्थान के राजनीतिक संकट पर जयराम रमेश ने कहा कि हम मामला सुलझा लेंगे।

सनावद में शुक्रवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में देश में नफरत, महंगाई के साथ ही राजस्थान में गहलोत और पायलट का प्रश्न गर्माया रहा। जब कन्हैया कुमार से मीडिया ने पूछा कि सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गद्दार कहा है, तो गद्दार को कैसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है? इस पर कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि अशोक गहलोत हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। राजस्थान के बारे में जो करना है, वो किया जाएगा। संगठन सर्वोपरि है। जल्द ही कोई हल निकाला जाएगा। संगठन के नजरिए से फैसला होगा। कांग्रेस को अशोक गहलोत की भी जरूरत है। सचिन पायलट की भी जरूरत है।

हमारी पार्टी में भय का माहौल नहीं

जयराम रमेश ने कहा कि हमारी पार्टी में भय का माहौल नहीं है। हमारी पार्टी के लोग डरे हुए नहीं हैं। हमारी पार्टी में कोई तानाशाही नहीं हैं। हमारी पार्टी में हाईकमान है, लेकिन वो तानाशाही की तरह निर्णय नहीं लेता है। यही फर्क है बीजेपी और कांग्रेस में। कांग्रेस अध्यक्ष से बात करके ही मैंने बयान दिया था।

गौरतलब है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिन पायलट पर जमकर जुबानी हमला बोला था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले नरम दिल वाले गहलोत का अचानक आक्रामक हो जाना पार्टी के बड़े नेताओं को असहज लगा। इस पर गुरुवार को ही जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा था कि अशोक गहलोत एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनीतिक नेता है।

क्या बोले कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का उत्साह दिख रहा है, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा अपनी हरकतें कर रही है। हाल ही में राहुल जी की दाड़ी पर हमला हुआ है। हमारे नेता दाड़ी कैसी रखे, इसकी चिंता आप न करें। आप चिंता करें कि गाड़ी कैसे रखे। देश के लोग थाली में क्या रखें, इसका आप जवाब दें। मध्यप्रदेश की सड़कों के बारे में भी कन्हैया ने तंज कसा। लोग गरीबी में जीने के मजबूर हैं। रोजगार नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सोयाबीन का दाम, कपास का दाम नहीं मिल रहा है।

राहुल की दाढ़ी नहीं थाली की चिंता करें

कन्हैया कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कोई वैचारिक प्रश्न नहीं बचा है। इसलिए जूता का फीता, राहुल की दाढ़ी पर घूम रहा है। बीजेपी के एक सीएम ने कहा था कि राहुल गांधी की दाड़ी किसी बाहर के एक नेता जैसी है। कन्हैया ने कहा कि हमारे नेता दाढ़ी कैसे रखें, इसकी चिंता आप छोड़ दीजिए। आप चिंता करें कि देश के लोग गाड़ी कैसे रखें। सौ रुपए लीटर पेट्रोल बिकेगा तो गाड़ी कैसे रखेंगे। पीएम चुनावी रैलियों में कहते हैं कि खाली खाते हैं, लेकिन देश के लोगों का सवाल है कि वह थाली में क्या खाएं। देश में दाल 200 रुपए है। लोग थाली में क्या रखेंगे, इस सवाल पर आप जवाब दें। कन्यै ने कहा कि भाजपा लगातार बुनियादी सवालों से भटका रही है।

किसी की रिलांचिंग नहीं

अभी तक तो बीजेपी कह रही थी कि यह राहुल जी की रिलांचिंग है। यह किसी भी व्यक्ति की राजनीतिक कैरियर की यात्रा नहीं है। राजनीतिक भी है, राजनीतिक ही नहीं है। सामाजिक, अध्यात्मिक है, आर्थिक है। इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस आलाकमान के लिए बोली बात

कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 1885 में बनी थी। कई झंझावात हमने देखे हैं। कई कांग्रेस से निकले लोग अब मुख्यमंत्री बने हुए हैं। जब परिवार डेमोक्रेटिक होता है, तो हर सदस्य को बोलने का अधिकार होता है। कांग्रेस में नए अध्यक्ष चुने गए हैं। कुछ दिनों में सीडब्ल्यूसी का गठन होगा। यह हमारा इंटरनल मैटर है। हम संभाल लेंगे।