5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2500 साल से यहां है धर्म, कला और संस्कृति का संगम, पर्यटकों से लेकर बॉलीवुड तक सभी की है पसंद

इतिहासः कभी इसका नाम महिष्मति भी था...। देशभर से लोग पर्यटन के लिए महेश्वर आते हैं, बॉलीवुड की भी बन गया पसंद...>

2 min read
Google source verification

खरगोन

image

Manish Geete

May 20, 2022

maheshwar1.png

महेश्वर शहर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित है। यह नगर नर्मदा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। यह शहर आजादी से पहले होलकर मराठा शासकों के इंदौर राज्य की राजधानी था। इस शहर का नाम महेश्वर भगवान शिव के नाम महेश के आधार पर पड़ा है अत: महेश्वर का शाब्दिक अर्थ है भगवान शिव का घर। अब यह बॉलीवुड की भी पसंद बन रहा है। पिछले कुछ सालों में यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।

पौराणिक लेखों के अनुसार महेश्वर राजा सहस्त्रार्जुन, जिसने रावण को पराजित किया था उसकी राजधानी रहा है। ऋषि जमदग्नि को प्रताड़ित करने के कारण उनके पुत्र भगवान परशुराम ने सहस्त्रार्जुन का वध किया था। कालांतर में यह शहर होलकर वंश की महान महारानी देवी अहिल्या बाई होलकर की राजधानी भी रहा है। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह शहर अपने बहुत ही सुंदर व भव्य घाट तथा महेश्वरी साड़ी के लिए भारत भर में प्रसिद्द है। घाट पर अत्यंत कलात्मक मंदिर हैं जिनमें राजराजेश्वर मंदिर प्रमुख है।

इस शहर को महिष्मति नाम से भी जाना जाता है। महेश्वर का रामायण तथा महाभारत में भी उल्लेख मिलता है। देवी अहिल्या बाई होलकर (devi ahilya bai holkar) के कालखंड में बनाए गए यहां के घाट बहुत सुन्दर हैं और इनका प्रतिबिम्ब नर्मदा नदी के जल में बहुत ख़ूबसूरत दिखाई देता है। महेश्वर इंदौर से ही सबसे नजदीक है। अपने धार्मिक महत्व में यह शहर काशी के सामान भगवान शिव की नगरी है। मंदिरों और शिवालयों की निर्माण श्रंखला के लिए इसे गुप्त काशी कहा गया है। अपने पौराणिक महत्व में स्कंध पुराण, रेवा खंड तथा वायु पुराण आदि के नर्मदा रहस्य में इसका महिष्मति (mahishmati) नाम से उल्लेख मिलता है। महेश्वर के किले के अन्दर रानी अहिल्या बाई की राजगद्दी पर बैठी एक मनोहारी प्रतिमा रखी है।

पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है महेश्वर को

इंदौर से 90 किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा नदी के किनारे बसा यह ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल मध्य प्रदेश शासन द्वारा पवित्र नगरी का दर्जा प्राप्त है। अपने आप में कला, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं एतिहासिक महत्व समेटे यह शहर लगभग 2500 वर्ष पुराना है।