6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड करने से पहले बनाया वीडियो, बोला-पत्नी ससुराल वाले कर रहे 1 करोड़ की डिमांड

नर्मदा नदी में कूदकर खुदकुशी करने वाले युवक का वीडियो वायरल, स्कूटी की डिग्गी में भी मिला था सुसाइड नोट..

2 min read
Google source verification
khargone.jpg

खरगोन. नर्मदा नदी में कूदकर तीन दिन पहले सुसाइड करने वाले युवक का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो युवक ने सुसाइड से पहले बनाया है और वीडियो में पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवक ने कहा है कि तलाक का केस वापस लेने के बदले पत्नी और ससुराल वाले एक करोड़ रुपए की डिमांड कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को युवक ने नर्मदा नदी में कूदकर सुसाइड किया था और शनिवार को उसका शव बरामद हुआ था।

पुल से नर्मदा नदी में लगाई थी छलांग
इंदौर में रहने वाला अजय द्विवेदी नाम का युवक अपने दोस्त के साथ ओंकारेश्वर जाने की बात कहकर गुरुवार को घर से निकला था। लेकिन ओंकारेश्वर पहुंचने से पहले ही अजय ने नर्मदा नदी के पुल पर गाड़ी रुकवाई और पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। काफी प्रयासों के बाद भी अजय का कुछ पता नहीं चला था और दो दिन बाद उसकी लाश मुरल्ला गांव के पास से बरामद हुई थी। पुलिस को अजय की स्कूटी की डिग्गी से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें उसने पत्नी व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अजय मुख्य रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर में रहकर स्टॉक मार्केट का काम करता था।

ये भी पढ़ें- मां की नकल करने से मिली मौत, दूध ने छीन ली जिंदगी

वीडियो में बोला- ऐसे लोगों को मिले सजा
पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया पर अजय का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। ये वीडियो अजय ने सुसाइड करने से पहले बनाया था। वीडियो में अजय कह रहा है कि तलाक का केस वापस लेने के एवज में पत्नी व ससुरालवाले 1 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। उसे व उसके परिवार को बार-बार प्रताड़ित करते हैं। वीडियो में अजय ने ये भी कहा कि वो प्रताड़ना से तंग आकर ही वो सुसाइड का फैसला कर रहा है। उसने कोर्ट से प्रार्थना की है कि ऐसे लोगों को सजा जरुर दें। बता दें कि अजय का तीन साल से पत्नी से तलाक का केस चल रहा है।

देखें वीडियो- खड़े ट्रक में घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार