4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलाखों में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी

दुराचार और अपहरण करने के आरोपितों को भेजा जेलपुलिस ने अपहरण करने वाले दोनों भाईयों व दुराचार करने के आरोपित को किया था गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
Accused of kidnapping and rape in bars

सलाखों में अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी

मदनगंज-किशनगढ़. मदनगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से दुराचार करने वाले आरोपित का अपरहण करने वाले दोनों भाईयों को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार टाटगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत (25) का हरमाड़ा निवासी दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकताओं ने युवक के परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बामुश्किल काली डूंगरी स्थित खालसा होटल के पीछे से अपहरणकर्ता दोनों भाईयों को पकड़ा। पुलिस अपहरणकर्ता व पीडि़त पुष्पेन्द्र को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने अपहरण के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपितों को सोमवार के न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
दुराचार के आरोपित को भेजा जेल
अपहरणकर्ता में से एक भाई की शादी हो गई थी, लेकिन उसका गौणा नहीं हुआ था। पत्नी से टाटगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने फोन पर दोस्ती की। उसने 11 जून को किशनगढ़ की होटल में लाकर दुराचार कर वीडियो बना लिया । इसकी जानकारी मिलने पर दोनों भाईयों ने उसे किशनगढ़ उसी होटल में बुलाकर मारपीट कर अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांगी थी। पत्नी की रिपोर्ट पर हरमाडा निवासी पुष्पेन्द्र के खिलाफ दुराचार करने और वीडियो बनाने के आरोप में रविवार को उसे भी गिर?तार किया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने पर उसे भी जेल भेज दिया गया।