6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

आज की हैदराबाद और अहमदाबाद की फ्लाइट भी कैंसिल यात्री भार घटने से दोनों फ्लाइट की रद्द कोरोना का प्रकोप
less than 1 minute read
Google source verification
दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

दिल्ली और अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हवाई यात्रियों की संख्या भी कमी हो गई है। यात्री भार कम होने के कारण शुक्रवार को दिल्ली-किशनगढ़ और अहमदाबाद-किशनगढ़ की फ्लाइटें रद्द कर दी गई। वहीं शनिवार की हैदराबाद और अहमदाबाद की फ्लाइटें भी केंसिल हो गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने टर्मिनल भवन समेत अन्य सभी जगह सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन का छिडकाव भी किया गया।
कोरोना वायरस के प्रकोप के जहां रोडवेज बसों और रेलवे में यात्रियों की कमी हुई है, वहीं हवाई यात्रा करने वालों की संख्या भी कम हुई है। यात्री भार में आई अचानक कमी के कारण किशनगढ़ दिल्ली और अहमदाबाद किशनगढ़ की दोनों तरफ की फलाइटें रद्द कर दी गई। इसी प्रकार शनिवार को भी हैदराबाद किशनगढ़ और अहमदाबाद की फ्लाइट भी केंसिल कर दी गई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर अशोक कपूर ने बताया कि टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर, डीओबी एवं पूरे परिसर में सोडियम हाईपोक्लोराइट सोल्यूशन का छिडकाव किया गया।