4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में पधारो गजानंद…

चंद्रा कॉलोनी बालक धाम में धार्मिक मेला आज से
less than 1 minute read
Google source verification
Gajanand at home ...

घर में पधारो गजानंद...

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. चन्द्रा कॉलोनी स्थित सतगुरू बालक धाम में बाबा बालकदास, बाबा रामदेव, बाबा भगवान दास, बाबा आत्मदास, बाबा ऋषि राम दयालदास के त्रिदिवसीय वार्षिक मेला उत्सव अंतर्गत सेवाधारी महिलाओं ने मिलकर रोट प्रसाद बनाया। इसके साथ ही बीच बीच में गुरबाणी का पाठ किया। माताओं ने गजानन्द भगवान का भजन घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो, जया ने हिक जहिड़ो दिंह ना रात हुन्दी व श्रद्धालुओं ने घर अन्य धार्मिक लोक गीत गाए।भजन गाकर सभी को सेवा कार्य में मगन कर दिया। रात्रि तक सेवा कार्य चलता रहा। आरती वन्दना के पश्चात प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य को यहीं विश्राम दिया गया। सोमवार को प्रात: 10 बजे मन्दिर परिसर का दुग्धाभिषेक कर मेला आरभ किया जाएगा। सांयकालीन सत्र में सायं 5 बजे सुखमनी के पाठ के पश्चात भगवान झूलेलाल के बहराणे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी होंगेें।