4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीबी से दुष्कर्म से गुस्साएं पति ने कर लिया अपहरण और मांग ली फिरौती

पत्नी से दुराचार करने वाले का अपहरण, मांगी तीन लाख की फिरौतीपुलिस ने अपहरण करने वाले दोनों भाईयों व दुराचार करने के आरोपित को किया गिरफ्तारपुलिस ने अपहरण और दुराचार करने का किया मामला दर्ज, मदनगंज थाना पुलिस ने की जांच शुरू

2 min read
Google source verification
Husband has kidnapped

बीबी से दुष्कर्म से गुस्साएं पति ने कर लिया अपहरण और मांग ली फिरौती

मदनगंज-किशनगढ़. मदनगंज थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पत्नी से दुराचार करने वाले एक युवक का उसके पति और देवर ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने तीन लाख रुपए की मांग की। इसकी जानकारी पुलिस को लगने पर पुलिस ने दोनों अपहरण करने वाले और दुराचार करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से अपहरण करने और दूसरे पक्ष की ओर से विवाहिता से दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मदनगंज थाना सीआई राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि शनिवार को अजमेर कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली की टाटगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत (25) का हरमाड़ा निवासी दो युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता युवक के परिजनों से तीन लाख की फिरौती मांग रहे है। इस दौरान पुष्पेन्द्र की बहन ने टाटगढ़ थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने किशनगढ़ सीओ गीता चौधरी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मदनगंज थाना सीआई खण्डेलवाल, किशनगढ़ थाना सीआई सुरेन्द्र सिंह जोधा व गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील चौधरी की एक टीम बनाई। अपहरणकर्ताओं ने पुष्पेन्द्र के परिजनों को तीन लाख रुपए किशनगढ़ बस स्टैण्ड पर लेकर आने को कहा। उन्होंने कहा कि रुपए नहीं पहुंचने पर उसे जान से मार देंगे। मदनगंज थाना सीआई खण्डेलवाल मय जाप्ता बस स्टैण्ड पहुंचे। वहां पर उन्हें कोई नहीं मिला। पुलिस ने जिस मोबाइल से अपहरण करने का फोन आया था उसे ट्रेस कराया। मोबाइल की लोकेशन काली डूंगरी में खालसा होटल के पीछे की मिली। गांधीनगर थानाधिकारी चौधरी और सीआई खण्डेलवाल तुरंत वहां पहुंचे तो खेत में तीन लोग बैठे मिले। पुलिस ने घेरा बनाकर तीनों लोगों को पकड़ लिया। उसमें पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र बताया। पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ता और पुष्पेन्द्र को अपने साथ रात्रि में लेकर सीओ ऑफिस लेकर पहुंची। वहां पर तीनों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पत्नी से दुराचार कर बनाया वीडियो
अपहरणकर्ता दोनों सगे भाई है।इसमें एक भाई की शादी हो गई है, लेकिन उसका गौणा नहीं हुआ। दोनों भाईयों के दादा कि गत दिनों मौत हो गई। इसमें उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी। इस दौरान पत्नी को कई बार फोन पर बात करते देखा। इस पर उसके पति ने सख्ती से पूछा की मोबाइल पर किससे बात करती रहती है।इस पर पत्नी ने बताया कि टाटगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह जयपुर स्थित एक होटल में काम करता है। वह उससे कई दिनों से फोन पर बात करता है। उसने बताया कि पुष्पेन्द्र ने 11 जून को किशनगढ़ के गैलेक्सी होटल में बुलाया और वहां पर उससे दुराचार कर वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी मिलते ही उसका पति और उसका छोटा भाई आक्रोशित हो गए। उन्होंने शनिवार को पत्नी से पुष्पेन्द्र को फोन करके वापस किशनगढ़ के गैलेक्सी होटल में बुलाया। पुष्पेन्द्र के वहां पर पहुंचने पर दोनों भाई और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी को वहां से गांव भेज दिया। दोनों भाई पुष्पेन्द्र को लेकर रात्रि में काली डूंगरी चले गए और उसके परिजनों को फोन करके 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से टाटगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ दुराचार करने और वीडियो बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।