
टोल बूथों से दी जाए राहत
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा में जमेर संसदीय क्षेत्र की जनता को जिले में स्थापित टोल बूथों से आवागमन के लिए राहत दिए जाने की मांग रखी। सांसद चौधरी ने सदन में बताया कि किशनगढ़ से ब्यावर मार्ग पर सिक्स लेन के निर्माण होने से किशनगढ़ से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर अजमेर की तरफ गेगल गांव में बने टोल बूथ पर टोल टैक्स वसूली गत वर्ष 2015 से की जा रही है। वहीं दूसरी ओर किशनगढ़ परिक्षेत्र के निवासियों से जयपुर-किशनगढ़ सिक्स लेन राष्ट्रीय राजमार्ग संया 8 पर खण्ड बनाकर किशनगढ़ से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर जयपुर की तरफ स्थित बडगांव में निर्मित टोल बूथ पर गत 2004 से टोल वसूला जा रहा है। अजमेर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ सर्वथा न्याय संगत नहीं है। इस प्रकार मेरे संसदीय क्षेत्र अजमेर में स्थित उक्त दोनों टोल बूथों के बीच की दूरी मात्र 7 किलोमीटर ही है जो कि देशभर में कही नहीं है। मापदण्डों के अनुसार दो टोल बूथों के मध्य की एक निश्चित दूरी लगभग 6 0 से 6 5 किलोमीटर होती है जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग संया 8 के उक्त किशनगढ़ से ब्यावर खण्ड मार्ग पर मात्र 46 किलोमीटर की दूरी पर ही दो टोल बूथ स्थापित कर दिए गए है। किशनगढ़) से ब्यावर के मध्य तीन टोल बूथों के माध्यम से टोल वसूला जा रहा है। अत: जनहित में संसदीय क्षेत्र अजमेर के समस्त निजी चौपहिया वाहन धारकों को इन टोल बूथों पर नि:शुल्क आवागमन की योजना स्वीकृत कराए ताकि अजमेर के आम-जन को राहत मिल सके।
Published on:
13 Jul 2019 08:49 pm
