5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो कॉपलेक्स और एक रेस्टोरेंट में आग

मॉक ड्रील से फायरब्रिगेड ने परखें साधन और खुद की स्फूर्तिएक कॉपलेक्स के टैंक में गंदा पानी मिलने से बंद हुआ सिस्टम
less than 1 minute read
Google source verification
Two cockpelles and a restaurant fire

दो कॉपलेक्स और एक रेस्टोरेंट में आग

मदनगंज-किशनगढ़. गुजरात के सूरत शहर में तक्षशिला कॉपलेक्स में भीषण आग और बड़ी संया में बच्चों की मौत के बाद हरकत में आए किशनगढ़ नगर परिषद के अग्निशमन दस्ते ने अपने साधनों और खुद की स्फूर्ति को फिर से परखा। दस्ते ने मंगलवार को सुमेर सिटी कॉपलेक्स, लवकुछ गार्डन रेस्टोरेंट और माया बाजार में आग लगने की मॉक ड्रील की। अग्निशमन दस्ते ने करीब 35 ये 36 फीट ऊंचाई वाले हिस्सों में आग बुझाने का प्रदर्शन किया।
नगर परिषद आयुक्त भगवानसिंह के निर्देश पर अग्निशमन दस्ते ने अपने दस्ते की मॉक ड्रील की।
सुमेरसिटी कॉपलेक्स में मॉक ड्रील के दौरान स्टोरेज टैंक में गंदा पानी होने के कारण बार-बार नॉजल बंद हो रहा था। इस पर दस्ते में शामिल अधिकारियों ने उन्हें तुरंत टैंक का पानी बदलने और पानी स्टोरेज रखने के निर्देश दिए। इसके बाद माया बाजार और लवकुछ गार्डन रेस्टोरेंट में मॉक ड्रील का अयास किया गया। ड्रील में मनोहरलाल हाड़ा, मकसूद अली, विजय सिंह, सुशील, पृथ्वीसिंह, सुनील, ओमप्रकाश चौधरी, मुकेश सिंह, देवेन्द्र कुमार, प्रभुराम और चंदन सांखला की टीम मॉक ड्रील में शामिल रही।