14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुल्हाड़ी से महिला सहित दो की हत्या कर आरोपी फरार

- जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
less than 1 minute read
Google source verification
कुल्हाड़ी से महिला सहित दो की हत्या कर आरोपी फरार

कुल्हाड़ी से महिला सहित दो की हत्या कर आरोपी फरार


बांकुड़ा . बांकुड़ा के सदर थाना मगरा गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से महिला समेत दो लोगों की हत्या कर फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार सुबह भ्रमण कर लौटे वन विभाग के कर्मचारी अजीत राय उर्फ गुनमय चाय की दुकान में बैठ चाय पी रहे थे। पास ही रहने वाली लीचू नहाने जा रही थी। अचानक ही अरूप चौधरी पीछे से आया और कुल्हाड़ी से लीचू की गर्दन पर वार कर दिया। वह नीचे लुढ़क गई। इसके बाद भी वह वार करता रहा। यह देखकर गुनमय ने विरोध किया तो उस पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस व पिकेट बैठानी पड़ी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार गुनमय ने लीचू से जमीन खरीदी थी जिसको लेकर अरूप के साथ विवाद हो रहा था। अरूप का गुनमय के साथ विवाद भी हो चुका था। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।