4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया, RSS का रजिस्ट्रेशन तक नहीं’, ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

Mamata Banerjee attack on BJP: TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कभी सीएम सैलरी या पेंशन नहीं ली। साथ ही उन्होंने आरएसएस फंडिंग, बैंक खाते फ्रीज होने और राम मंदिर दान चोरी के आरोपों पर बीजेपी को घेरा।
2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee attack on BJP

ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, फोटो सोर्स- ANI

TMC bank accounts frozen Mamata: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन्हें बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ता, जबकि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री की सैलरी या पेंशन का एक पैसा भी नहीं लिया है।

"हमारा बैंक अकाउंट फ्रीज किया, RSS का रजिस्ट्रेशन तक नहीं"

अपनी आजीविका और पार्टी खातों का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि 'मैं अपनी किताबों की रॉयल्टी से अपना गुजारा चलाती हूं, हालांकि इस साल मुझे वह भी नहीं मिला है। हमारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। बीजेपी के पास कितने बैंक खाते हैं? आरएसएस (RSS) तो पंजीकृत भी नहीं है, फिर भी उन्हें विदेशी फंड मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि विरोध प्रदर्शन कर रही युवा पीढ़ी को देशद्रोही ठहराया जा रहा है और उनके परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

'राम के नाम पर नारा लगाते हैं और दान पात्र लूटते हैं'

अयोध्या राम मंदिर समेत देश के अन्य प्रमुख मंदिरों के दान पात्रों का मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार पिछले महज तीन महीनों के भीतर पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के कई मंदिरों में दान पात्रों से लाखों रुपये की चोरी और लूट की घटनाएं सामने आई हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि धार्मिक स्थलों की आस्था से जुड़े दान पर इस तरह हाथ डालना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी के नेता भगवान राम के नाम पर राजनीति करते हैं और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हैं, लेकिन दूसरी ओर मंदिरों के दान पात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे बीजेपी यह मानकर चल रही है कि देश के सभी मंदिरों के दान पात्रों और उनमें आने वाली धनराशि पर सिर्फ उसी का अधिकार है। ममता ने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है, जबकि मंदिरों की संपत्ति और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग