
बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर नवान्न में बैठक आज
- डीवीसी प्रबंधन के साथ चर्चा करेंगे मुख्य सचिव
कोलकाता.
राज्य में बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर सोमवार को मुख्य सचिव मलय दे और डीवीसी के चेयरमैन पी. के. मुखोपाध्याय के बीच बैठक निर्धारित है। बैठक में सिंचाई मंत्री सोमेन महापात्र तथा विभागीय शीर्ष अधिकारी उपस्थित होंगे। सचिवालय नवान्न के सूत्रों ने बताया कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के विभिन्न जलाशयों से जल छोड़े जाने के कारण बर्दवान, हुगली, हावड़ा, पूर्व मिदनापुर के अलावा गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस साल मानसून की बारिश शुरू होने से पहले राज्य सरकार ऐहतियात के तौर पर डीवीसी प्रबंधन के साथ बैठक कर रही है। मानसून की भारी बारिश के दौरान डीवीसी राज्य सरकार को सूचित कर अपने विभिन्न जलाशयों से कम से कम जल छोड़े। इस पर समन्वय स्थापित करना सरकार का उद्देश्य है। दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आने का मुख्य कारण डीवीसी के जलाशयों से भारी मात्रा में जल छोडऩा ही है। सचिवालय नवान्न में बैठक के दौरान बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना करने की रणनीतियों पर चर्चा की उम्मीद है।
------------
ममता ने दी लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को उनके 71वां जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल नेटवर्क ट्वीटर पर सोमवार को ममता ने यादव को सुखी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
--------------
गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में पहुंचा मानसून
कोलकाता.
मानसून पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों तक सोमवार को पहुंच गया और उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिनों में वह उड़ीसा के कई इलाकों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के बाकी हिस्सों में पहुंच भी जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश की संभावना है।
Published on:
11 Jun 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
