
CG News: कोंडागांव इलाके में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है, इसे देखते हुए अब पुलिस उन इलाकों में पहुंच रही है। जहां कभी नक्सली जन अदालत लगाकर ग्रामीणों पर आरोप मढ़कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया करते थे। उन्हीं इलाकों में अब पुलिस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को साइबर कानून की जानकारी देने के साथ ही नशा मुक्ति का पाठ पढ़ा रही है।
दरअसल इलाके में इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले लगातार पुलिस के सामने आ रहे हैं। वहीं अधिकांश मामलों में ग्रामीण ही साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। फ्रॉड करने वाले भोले-भाले ग्रामीणों को अपनी जाल में फंसाकर फ्रॉड कर जाते हैं।
इसलिए जिला पुलिस साइबर ठगी के मामले को देखते हुए 5 से 19 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता अभियान चल रहा है। जिसके अंतगर्त साइबर वॉलंटियर्स, पुलिस जवानों के साथ गांव-गांव पहुंचकर एक सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए है।
CG News: समय के साथ भले ही अब इलाके से नक्सल समस्याएं कम हो रही है, और कनेक्टिविटी के साथ मोबाईल व इंटरनेट सहज उपलब्ध होने लगे है। तो इन इलाकों में अब साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, क्योंकि इन इलाके में मोबाईल एंव इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए है।
साइबर स्पेश के बढ़ते उपयोग के साथ विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध जैसे साइबर, स्टाकिंग, बुलिंग, साइबर, उत्पीड़न, बालक अश्लील चलचित्र शामिल है। जिसकी जागरूकता के लिए सायबर ठगी का नाट्य रूपांतरण की प्रस्तुति देकर बैनर, पोस्टर का वितरण पुलिस गांव-गांव में कर रही है।
साइबर ठगी को रोकने साइबर वांलीटियर गांव-गांव में सभा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे है।
Updated on:
16 Oct 2024, 1:47 PM IST
Published on:
16 Oct 2024, 1:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.