5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले के 352 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, 15 जून से 30 जून तक आयोजित होंगे शिविर

CG News: कलेक्टर ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification
352 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (Photo source- Patrika)

352 गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (Photo source- Patrika)

CG News: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CG News: शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के तहत 15 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले जागरूकता एवं ससंतृप्ति शिविर में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अपने-अपने विभागीय योजनाओं का जनजातीय समुदाय तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

ज्ञात हो कि, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास करना तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। साथ ही स्वास्थ्य संवाएं, शिक्षा और आजीविका में सुधार लाना है। इस अभियान में केंद्र शासन के 17 विभागों के 25 गतिविधियों को शामिल करते हुए इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।

वूमन फॉर ट्री अभियान

कलेक्टर ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अमृत मित्र पहल के तहत वूमन फॉर ट्री अभियान की जिले के नगरीय निकायों में क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली और सभी सीएमओ को वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, खाते में ट्रांसफर हुए 648.24 करोड़ रुपए, ऐसे करें चेक

इसके अलावा बैठक में समय-सीमा में विभागवार लंबित आवेदनों पर कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निराकरण में तेजी लाने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की, इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के सभी गांवों में होंगे आयोजन

इस अभियान के तहत जिले के कुल 352 गांवों को शामिल किया गया है, जिसमें बडेराजपुर के 49, केशकाल के 42, कोण्डागांव के 104, माकड़ी के 96 और फरसगांव विकासखण्ड के 61 गांव शामिल हैं। इसके अंतर्गत शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम-किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, मातृ वंदना योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, रोजगार और आजीविका संबंधी योजनाएं, टीकाकरण सहित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविर में सभी संबंधित विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया।