जिले में विभाग के पास कर्मचारियों की कमी तो है ही जिसके चलते यहां उड़नदस्ता टीम का भी गठन नहीं हो पाया, और कोंडागांव आरटीओ को बस्तर आरटीओ पर जांच के लिए निर्भर होना मजबूरी है। हालांकि समय निकालकर जगदलपुर आरटीओ की टीम जांच करने आती तो है पर रूटीन नहीं होने के चलते यह केवल खानापूर्ति ही साबित हो रहा है।