29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पहली बारिश में ही उधड़ गई केशकाल नगर की सड़क, बढ़ा दुर्घटना का खतरा

CG News: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी दिनों में यह सड़क और भी बदतर हो जाएगी, जिससे बड़े हादसों की आशंका बढ़ जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 26 Jun 2025, 2:02 PM IST

केशकाल नगर की सड़क (Photo source- Patrika)

केशकाल नगर की सड़क (Photo source- Patrika)

CG News: नगर के भीतर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पहली ही बारिश में बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अब आफत बनता जा रहा है। बारिश के पानी और निकासी व्यवस्था की लचर हालत ने समस्या को और गंभीर बना दिया है।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे की पटरियों पर मुरूम मिट्टी डालकर ऊँचा कर देने से सड़क का पानी नालियों में जाने की बजाय सड़कों पर भर जाता है। इसके साथ ही गंदगी से भरी नालियों का पानी भी बरसात में सड़कों पर फैल जाता है, जिससे डामर उखड़ने लगा है और सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी सौगात: पत्रिका बनी बस्तर की आवाज… केशकाल बाइपास को केंद्र से मिली मंजूरी, 308 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

CG News: राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही भी इसमें एक बड़ा कारण बनती दिख रही है। अब तक न तो गड्ढों की मरम्मत कराई गई है, न ही बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई स्थायी उपाय किए गए हैं। नतीजतन, सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी दिनों में यह सड़क और भी बदतर हो जाएगी, जिससे बड़े हादसों की आशंका बढ़ जाएगी। जनहित में यह आवश्यक हो गया है कि संबंधित विभाग तुरंत सड़क पर उभर आए गड्ढों की मरम्मत कराए और बरसाती पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था करे, ताकि आने वाले समय में और अधिक नुकसान से बचा जा सके।