29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: सड़क हादसा… तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

CG Accident: मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इस बीच मौका पाते हुए कार का चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Jun 2025, 3:29 PM IST

तेज रफ्तार कार की ठोकर से मोपेड सवार युवक की मौत (Photo source- Patrika)

तेज रफ्तार कार की ठोकर से मोपेड सवार युवक की मौत (Photo source- Patrika)

CG Accident: तेज रफ्तार कार चालक ने मोपेड को ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोपेड सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के कोसमपारा की है।

CG Accident: कार के चालक ने मारी ठोकर

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा कोसमनारा निवासी राजेश भट्ट 35 साल सोमवार की सुबह अस्पताल आया था। सुबह करीब 9 बजे अस्पताल से राजेश अपने मोपेड पर सवार होकर घर खाना पकाने के लिए जा रहा था। वह कोसमनारा रोड पर भटिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही बलेनो कार के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दी।

यह भी पढ़ें: Accident: शिवनाथ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, MP के बैंककर्मी की मौत, 3 घायल

हादसे से राजेश भट्ठ मोपेड वाहन से दूर फेंका गया। वहीं उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। घटना को लेकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते राजेश की मौत हो चुकी थी। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इस बीच मौका पाते हुए कार का चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था।

जांच में जुटी पुलिस

CG Accident: मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन तेज रफ्तार पर थी। यहीं कारण है कि मोपेड से टक्कर होने के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच शुरू करते हुए फरार हुए आरोपी चालक की पतासाजी में जुटी हुई है।