Crime News: केशकाल के ईरागांव पंचायत में एक महिला कई दिनों से राशन कार्ड बनवाने के लिए परेशान थी। महिला अपनी परेशानी लेकर गांव के रोजगार सहायक संजय नेगी के पास पहुंची तो पहले सहायक ने मुर्गा देने की मांग की। महिला ने जब कहा कि मुर्गा नहीं है तो 500 रुपए की मांग की गई। इसके बाद उसने महिला से एक रात बिताने की भी मांग कर दी। घटना 26 मई की है।