पुलिस की ओर से बताया गया है कि अलग-अलग थाना और चौकियों में आबकारी अधिनियम के तहत ढेरों केस दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक हजार 766 प्रकरणों में जब्त किए गए लगभग 10 हजार लीटर शराब को नष्ट किया गया है। इसमें सात हजार 565 लीटर महुआ, एक हजार 356 लीटर देशी और 900 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल हैं। सबसे अधिक 346 प्रकरण कटघोरा थाना क्षेत्र से जब्त हुई थी।