9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनटीपीसी कर्मी से क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई थी सवा लाख की ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

- मामले के दो आरोपी अब भी फरार, पुलिस कर रही तलाश

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 05, 2018

एनटीपीसी कर्मी से क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई थी सवा लाख की ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

एनटीपीसी कर्मी से क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई थी सवा लाख की ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली में किया गिरफ्तार

कोरबा . अब से लगभग एक महीने पहले एनटीपीसी कर्मी से के्रडिट कार्ड के जरिए सवा लाख रूपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले के दो अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले की शिकायत एनटीपीसी निवासी तांत्रिक प्रसाद राठौर ने विगत 15 मई को दर्री पुलिस से की थी। दर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 107/18 धारा 420 भादवि एवं धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर छानबीन शुरू थी। जांच के दौरान पाया गया कि तांत्रिक प्रसाद के खाते से पैसे एक्सिस बैंक के खाते में ट्रांसफर किया गया है।

इस तरह हुई थी ठगी
यह मामला दर्री थाना ने पिछले माह की 15 मई का दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार एनटीपीसी कॉलोनी में कर्मचारी तांत्रिक प्रसाद निवासरत हैं। विगत 3 मई को उनके मोबाईल पर ठगी करने वाले आरोपियों ने फोन किया था। यह फोन दो अलग-अलग नंबरों से किए गए थ। फोन पर तांत्रिक प्रसाद को बताया गया कि वह बड़ी आसानी से क्रेडिट कार्ड बोनस प्वाइंट जीत सकते हैं। तांत्रिक ठगों द्वारा दिए गए इस प्रलोभन के जाल में फंस गए और अपने बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड का 16 डिजिट वाला नंबर ठगों को दे दिया। इतना ही नहीं ठगों ने चालाकी से तांत्रिक प्रसाद से मोबाइल नंबर आए ओटीपी नंबर को भी बड़ी चालाकी से पूछ लिया। इसके तुरंब बाद तांत्रिक प्रसाद के बैंक अकाउंट से एक लाख पच्चीस हजार रूपए साफ हो गए थे।

Read More : VIDEO: प्यासा भालू पानी की तलाश में पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने दौड़ाया तो जान बचाने 13 घंटे पेड़ पर बैठा रहा

ऐसे आरोपियों तक पहुंचे पुलिस के हाथ
साइबर सेल द्वारा आरोपी के एक्सिस बैंक अकाउंट की डिटेल प्राप्त की गई। उक्त बैंक खाता समस्तीपुर बिहार निवासी मो. अजरूद्दीन के नाम पर होना पाया गया। बैंक डिटेल से यह पता चला कि मो.अजरूद्दीन के द्वारा प्रार्थी के 25 हजार रूपए में से 2400 रूपए का ट्रांजेक्शन एम पैसा एप के माध्यम से दिल्ली निवासी सौरभ दुबे को करना पाया गया। पुलिस को सौरभ दुबे का मोबाईल नंबर भी मिल गया।

Read More : Video : म्यू-थाई के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अपना लोहा मनवाने थाईलैंड की उड़ान भरेगी मिशा सिंधु, पढि़ए खबर...
आरोपियों के डिटेल के आधार पर उनकी पतासाजी शुरू की गई। सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा केंवट, आरक्षक रवि कुमार चौबे, आरक्षक प्रशांत सिंह, क्राइम स्क्वायड से चक्रधर राठौर, महिला सेल से रेहाना फातिमा एवं दर्री के एएसआई विनोड खंाडे तथा आरक्षक नरेश कंवर की टीम को दिल्ली रवाना किया गया।

लगभग एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दिल्ली निवासी कपिल मेरोठा, एवं ऋतुपाल को सबूत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से मोबाईल फोन, आईपेड व प्रार्थी के रूपयों से प्राप्त कमीशन की राशि जप्त की गई। आरोपियों को तीन दिन की ट्राजिक्ट रिमांड पर दर्री थाना लाया गया है। जिन्हें न्यायायिक अभिरक्षा के लिए मंगलवार को कटघोरा न्यायालय में पेश किया गया। मामले का मुख्य आरोपी सौरभ दुबे व मो. अजरूद्दीन उर्फ अजहर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।