23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : सत्ता की धौंस का जिक्र कर चौकी प्रभारी ने पार्षद को दी नसीहत, कहा यहां से दिल्ली तक है बीजेपी की सरकार

कांग्रेसी पार्षद से मारपीट के मामले में ऑडियो जारी होने मचा घमासान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:27 PM IST

कांग्रेसी पार्षद से मारपीट के मामले में ऑडियो जारी होने मचा घमासान

कांग्रेसी पार्षद से मारपीट के मामले में ऑडियो जारी होने मचा घमासान

कोरबा. वार्ड क्रमांक 29 पोड़ी बहार के कांग्रेसी पार्षद प्रदीप जायसवाल और भाजपा के कार्यकर्ता राजेश राठौर के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद आए एक ऑडियो ने पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इसमें रामपुर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मेलाराम कटोतिया निष्पक्ष जांच के बजाए शासन से दबाव की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने के लिए कह रहे हैं। वे कह रहे है कि अभी उनपर कार्रवाई नहीं करने का दबाव है। यह कहने से भी नहीं चूके कि जिसकी सरकार है, उसका दबदबा है। तीन मिनट 40 सेकेंड का ऑडियो वायरल होने से पुलिस की जांच कितनी निष्पक्ष होगी? यह सवाल के घेरे में है।

क्या है मामला
्रसंचार क्रांति योजना के तहत पोड़ी बहार में मोबाइल वितरण का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय पार्षद प्रदीप राय जायसवाल हितग्राहियों को टोकन बांट रहे थे। इस बीच भाजपा के कार्यकता राजेश और अजय विश्वकर्मा पहुंचे थे। दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। पार्षद प्रदीप ने राजेश और अजय पर रॉड से मारपीट का आरोप लगाया था। राजेश और अजय ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्जकर जांच कर रही है।

Read more : गृह मंत्रालय ने दी पुलिस के जवानों को बड़ी सौगात, अब सस्ते दर पर मिलेगा सामान


यह हुआ वायरल
हैलो! राय जी से बात करना था। अभी पूरा बात नहीं किया हूं। चौकी प्रभारी कटोतिया बोल रहा हूं।
पार्षद की पत्नी : हां बोलिए
चौकी प्रभारी : राय जी जब्ती के लिए बोल रहे थे।
पार्षद की पत्नी : किसकी जब्ती के लिए
चौकी प्रभारी : रॉड और क्या क्या है। ...शासन से दबाव आ रहा है। केस को ऐसे रहने दो। केस हो गया मुलाहिजा हो गया। दोनों को ऐसे रहने दो। जैसे भी करना बाद में करना। इसलिए अभी जब्ती ओप्ती कुछ नहीं होगा। जो भी होगा बाद में होगा।
पार्षद की पत्नी : जो सही है, वो होना चाहिए। दबाव की क्या बात है ?
चौकी प्रभारी : काउंटर एफआईआर हुआ है। दोनों का
पार्षद की पत्नी : दोनों पक्ष से नहीं हुआ है। अगर कोई आपको उल्टा सीधा गाली देगा तो दूसरा आदमी शांत तो रहेगा नहीं।
चौकी प्रभारी : हां, आप लोग तो पूरा केस जान रहे हैं
पार्षद की पत्नी : आप लोग पोड़ी बहार आकर जांच तो किया ही हंै।
चौकी प्रभारी : पूरा देश जान रहा है। जिसकी सरकार है, उसका दबदबा है।
पार्षद की पत्नी- ठीक है, मैं उनको बता देती हूं। (पत्रिका इस आडियो में चौकी प्रभारी की आवाज की पुष्टि नहीं करता)