
Accident
कोरबा. बिलासपुर से यात्रियों को लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस जा रही बस बांगो थाना क्षेत्र में ग्राम लमना के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम पता स्पष्ट नहीं है।
पुलिस का कहना है कि बस मालिक और मृतक के परिजनों को बांगो पहुंचने पर स्थिति स्पष्ट होगी। घटना में 22 यात्री घायल हुए हैं। इसमें सात को गंभीर चोटें आई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस केस दर्जकर जांच कर रही है।
घटना गुरुवार रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। घायल यात्रियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि वे बिलासपुर और मुंगेली जिले के रहने वाले हैं। काम करने के लिए महेन्द्रा सर्विस की बस से बिलासपुर से बनारस जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। आमने सामने हुई टक्कर का कारण दोनों गाड़ियों की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
Published on:
06 Nov 2020 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
