
CG Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक बाइक को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। घटना शनिवार दोपहर ग्राम खलारी से उड़ता जाने वाली सड़क पर हुई। खलारी निवासी अनूप राज 35 वर्ष अपनी बाइक में सवार होकर दोस्त पुरुषोत्तम 29 वर्ष गांव छिंदपानी को उनके छोड़ने जा रहा था।
बाइक से दोनों युवक छिंदपानी की ओर जा रहे थे। उड़ता रोड पर खलारी से कुछ दूर पहले ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लिया। ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दोनो युवक सड़क पर गिर गए। एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खलारी निवासी अनूप राज से की गई है। जबकि पुरुषोत्तम घायल हो गया। उसकी जान बाल- बाल बची। घायल को इलाज पाली के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। घायल पुरुषोत्तम ने परिवार को बताया है कि उनकी गाड़ी को ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। उस पर धान लोड था।
गति अधिक होने और धान ज्यादा होने से चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। ट्रैक्टर चालक और गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन जारी है।
Updated on:
18 Nov 2024 02:01 pm
Published on:
18 Nov 2024 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
