परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब सरकारी और निजी दोनों ही स्कूलों में कोर्स जल्द पूरा करने की चुनौती होगी। जिन शिक्षकों ने कुछ अतिरिक्त समय ले रखा था, या कमजोर बच्चों पर फोकस करने के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाने की रणनीति बनाई थी। अब उन्हें टाइम टेबल के अनुसार जल्द से जल्द कोर्स (CG Board Exam Time Table) को पूरा करना होगा। समय पर कोर्स पूरा करने के बाद रिवीजन का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए शिक्षक चाहेंगे कि कम से कम पाठ्यक्रम सही समय पर पूर्ण हो जाए और एक बार छात्रों को रिवीजन भी करवा दें। ताकि बोर्ड परीक्षा में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकें।