गौरतलब है कि कोरबा जिले में कोयले का बड़ा भंडार है और पहले से ही यहां एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट गेवरा, दीपका, कुसमुंडा चल रही है। इसके अलावा कोरबा एरिया के अंतर्गत अंबिका, सराईपाली और मानिकपुर ओपनकास्ट माइंस है। कोरबा एरिया से ही रजगामार, बगदेवा, ढेलवाडीह, सिंघाली भूमिगत कोयला खदान का संचालन किया जाता है।