पुलिस के मुताबिक, कुरूडीह निवासी किरण सिंह चौहान घंटाघर स्थित निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को ड्यूटी करने के बाद किरण सिंह वापस लौट रहा था। इस दौरान रात करीब 9 बजे रिस्दी-उरगा बायपास मार्ग में ग्राम गोढ़ी के पास पहुंचा था कि तेज रतार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।