
Katghora Snake Bite Death: कटघोरा में रविवार की रात सर्पदंश की तीन अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके शरीर में जहर फैल चुका है। महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। दो अन्य लोगाें को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद फैजल के परिवार ने घोड़ा करैत सांप को मार दिया। इसके थोड़ी देर बाद फैजल की भी मौत हो गई। वहीं रोहित को निशाना बनाने वाले सांप को स्नैक केचर ने पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
घटना रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात लगभग साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। कटघोरा के मोहलाइनभाठा इलाके में फैजल खान उम्र 22 वर्ष का मकान है। रविवार की रात फैजल पक्के मकान में बिस्तर पर सोया हुआ था। इस बीच रात लगभग साढ़े तीन बजे सांप ने फैजल को डंस लिया। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी सांप पकड़ने वाले कटघोरा के स्थानीय निवासी केशव जायसवाल को दी।
Snake Bite: जायसवाल ने परिवार से सांप की फोटो व्हाट्सएप पर अपने पास मंगाया। सांप की पहचान घोड़ा करैत से की गई। जायसवाल ने परिवार को बिना देरी किए फैजल को लेकर अस्पताल पहुंचने के लिए कहा। परिवार के सदस्य फैजल को लेकर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सांप ने फैजल के उंगली को डंसा था। समय बीतने के साथ फैजल की हालत खराब हो रही थी। इसे देखते हुए डॉक्टर ने यहां से उसे बिलासपुर रेफर किया। वहां पहुंचने से पहले ही फैजल ने दम तोड़ दिया।
दूसरी घटना भी मोहलाइनभाठा इलाके में रात लगभग साढे़ तीन बजे हुई। यहां रहने वाला रोहित चौबे उम्र लगभग 33 वर्ष अपनी पत्नी रागिनी और दो बच्चों के साथ बिस्तर पर सोए हुए थे। इस बीच सांप ने रोहित और रागिनी को डंस लिया। रोहित ने घटना की जानकारी केशव जायसवाल को दी और अपने घर में घुसे सांप को पकड़ने के लिए केशव को रोहित ने अपने घर बुलाया। एक ही साथ दो-दो कॉल आने से परेशान हो गया और उसने रोहित से सांप की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजने के लिए कहा। रोहित को काटने वाले सांप की पहचान घोड़ा करैत से हुई।
केशव ने रोहित को बिना देरी किए पत्नी के साथ अस्पताल जाने को कहा। रोहित बाइक पर अपनी पत्नी रागिनी को लेकर कटघोरा के अस्पताल पहुंचा। यहां रोहित और रागिनी दोनों की हालत खराब होने लगी। उसे कटघोरा से मेडिकल कॉलेज कोरबा रेफर किया गया। रास्ते में रोहित की मौत हो गई जबकि पत्नी का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि सांप का जहर रागिनी के शरीर में फैल चुका है।
CG Snake Bite: सर्पदंश की दो और घटना कटघोरा क्षेत्र में सांझाचुल्हा के पास स्थित एक मकान में हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन्हें भी घोड़ा करैत ने निशाना बनाया है। घटना को लेकर परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि रोहित के दो छोटे-छोेटे बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद पत्नी पर बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है।
रोहित का परिवार आर्थिक तौर पर उतना मजबूत नहीं है कि दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर सके। परिवार मोहलाइनभाठा में कच्ची मकान में रहता था। बताया जाता है कि रोहित के बिस्तर के नीचे कपड़ा जमीन तक लटक रहा था। आशंका है कि इसी कपड़े से लिपटकर सांप बिस्तर पर चढ़ा होगा।
इधर सर्पदंश से हुई दो लोगों की मौत के बाद नाराज लोगों ने कटघोरा में हंगामा किया। कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक पर चक्काजाम कर हंगामा किया। दोपहर लगभग तीन बजे से शुरू हुआ चक्काजाम शाम लगभग साढे़ पांच बजे तक जारी रहा। परिवार ने आरोप लगाया है कि कटघोरा के अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने में देरी की। इससे उनकी मौत हो गई। लोग इस बार से भी नाराज थे कि कटघोरा के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेंटिलेटर या लाइफ सपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था नहीं की। गौरतलब है कि जिले में सर्पदंश की घटनाएं बारिश के दिनों में बढ़ गई है।
सांप पकड़ने वाले केशव जायसवाल ने बताया कि जब तक वह घोड़ा करैत को पकड़ने के लिए फैजल के घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर सांप को मार दिया था। जबकि रोहित के घर सांप तकिया में लिपटा हुआ था और तकिया को बार-बार काट रहा था। केशव ने इसे पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंदकर कटघोरा से दूर तानाखार आमा-खोखरा के जंगल में छोड़ दिया।
बताया जाता है कि रोहित पत्नी और दो बच्चों के साथ बिस्तर पर सोया हुआ था। इस बीच सांप ने बिस्तर पर चढ़कर रोहित के गले में डंस लिया और उसकी पत्नी रागिनी को उंगली में डंसा। जबकि दोनों बच्चों को छोड़ दिया।
Updated on:
23 Jul 2024 05:42 pm
Published on:
23 Jul 2024 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
