25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide Case: एकतरफा प्यार की सनक! प्रेमी ने कहा- तुमसे शादी नहीं करूंगा, फिर प्रेमिका ने कर दिया बड़ा कांड…

Suicide Case: युवक-युवती मामूली जान पहचान के बाद करीब आ गए। वे दोनों शादी के बंधन में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते रहे।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक-युवती मामूली जान पहचान के बाद करीब आ गए। वे दोनों शादी के बंधन में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाते रहे। इस बात से परिजन भी राजी थे, लेकिन साल भर बाद प्रेमी और उसके परिजनों ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। यह बात प्रेमिका बर्दाश्त नही कर सकी। वह जंगल में चूहामार दवा का सेवन कर घर पहुंची। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया, जहां दो दिनों तक चले उपचार के बाद पीड़िता की मौत हो गई।

करतला थानांतर्गत ग्राम बासिन (सेंद्रीपाली) में साधराम मंझवार निवास करता है। उसने अपनी पांच पुत्री व एक पुत्र का विवाह कर दिया है, जबकि रोजी मजदूरी कर पत्नी केवरा बाई के अलावा एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पालन पोषण करते आ रहा था। उसकी एक पुत्री कृष्णा कुमारी 19 वर्ष ने चूहामार का सेवन कर ली, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के दौरान पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। साधराम और उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी पांचवें नंबर की पुत्री कृष्ण कुमारी बड़ी बहन कचरा बाई के पास श्रीमार में रह रही थी। जहां उसकी जान पहचान गेवरा बस्ती में रहने वाले रोशन कुमार मंझवार से हुई।

वे दोनों आपस में मोबाइल पर बातचीत करते थे। दोनों ने ही शादी का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले से सजातीय होने के कारण दोनों पक्ष के लोग राजी थे। 19फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे कृष्णा श्रीमार से घर जाने की बात कहकर निकली थी। वह देर शाम बासिन स्थित घर पहुंची। इसके बाद लगातार उल्टी करने लगी। पूछताछ करने पर उसने चूहामार दवा का सेवन कर लेने की जानकारी दी।