13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पर बरसे सिद्धू कहा- पीएम मोदी का मेक इन इंडिया पकौड़ा, मोदी-रमन को कहा अंधा गुरू, बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला, ये भी कहा…

- हमारी सरकार बनने के बाद अगर किसानों की जमीन वापस ना हुई तो नवजोत सिंह सिद्धू का नाम बदल देना

4 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 16, 2018

भाजपा पर बरसे सिद्धू कहा- पीएम मोदी का मेक इन इंडिया पकौड़ा, मोदी-रमन को कहा अंधा गुरू, बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला, ये भी कहा...

भाजपा पर बरसे सिद्धू कहा- पीएम मोदी का मेक इन इंडिया पकौड़ा, मोदी-रमन को कहा अंधा गुरू, बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला, ये भी कहा...

कोरबा. कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा व नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला किया। सिद्धू बोले पीएम मोदी का मेक इन इंडिया पकोड़ा है, क्योंकि बुलेट ट्रेन जापान से आ रही है, सरदार पटेल की मूर्ति चाइना बना रहा है। राफेल फ्रांस से आ रहा है। जब ये सब बाहर से ही आ रहे हैं, तो भारत का मेक इन इंडिया क्या पकौड़ा है। क्या नौजवान पकौड़े बनाएगा।

वो दरिया ही नहीं जिसमें नहीं रवानी, जब जोश ही नहीं तो क्या काम की तेरी जवानी। ठोको ताली। सिद्धू पोल खोलने आया है आज। दूध को भटठ्ी पर रख दो। उबलना निश्चित। छग के लोगों में आक्रोश तो सरकारों का उलटना निश्वित। अब बुरे दिन जाने वाले हैं। और अब राहुल भैया आने वाले हैं। गर्मी जा रही है। जिस तरह आग के ढेरों को कोई खा नहीं सकता। सागर को कोई सुखा नहीं सकता। इस बार राहुल की ताकत को कोई मिटा नहीं सकता। आज होगी विदेशो में कालेधन की बात, लेकिन नहीं होगी मन की बात। प्रेस कां्रप्रेस नहीं करते। वे मन की बात करते हैं, जो कहूंगा सत्य कहूंगा। कड़वा जरूर हो। ये बीजेपी के लोग पीपल के सूखे पत्तों की तरह हो गए हैं जब झडऩे को तैयार हो गए है। अब रूख कांग्रेस वालों की आई है। मित्रों चौकीदार चोर है। चौकीदार का कुत्ता भी चोरों से मिला है। चौकीदार चौकस भी नहीं है।
Read More : केेवल झंडा बैनर की जब्ती, गंभीर शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाई, अब तक इतनी शिकायतें

मोदी कहते थे 15-15 लाख आएंगे, आया क्या बाबा जी का ठुल्लू
ये वही पीएम है जो कहते थे विदेशों से ब्लैक मनी लाउंगा और गरीब के खाते में १५-१५ लाख आएगा। आया क्या बाबा जी का ठूल्लू। दो करोड़ की नौकरी मिलेगी कहते थे। गंगा साफ कर देंगे। मोदी साहब झूठ बोले काला कौव्वा काटे। अच्छे दिन भी नहीं आए। ९० लाख करेाड़ का वादा किया था मोदी ने ये गरीब नहीं अमीरों के साथ मिले हैं। कांग्रेस मजदूरों की सरकार है। आने वाले समय में एक बात तो तय है, एक बात तो तय है कि पीएम से बड़ा कोई दूसरा गपौर शंख पैदा नहीं हुआ। राजन ने रिजर्व बैंक के गर्वनर ने कहा था कि १७ लोगों को पकडऩे कहा था। मोदी ने नहीं पकड़ा। मोदी ने एक का नाम नहीं बताया। रूपया को मोदी कमजोर कर रहे हैं। अगर काला धन वापस आता तो ३० रूपए का आलू चिप्स ३ रूपया का मिलता।

आज छग में किसान का कर्जा ३२ सौ करोड़ का है। अडाणी से एक लाख करोड़ नहीं लिए। क्योंकि तुम अदाणी के जहाज में घूमते हो। आज अमित शाह आ रहे हैं। ब्लैक मनी को वाइट करना था उसे पर्पल कर दिया। जिस बैंक के तुम चेयरमैन है। वहां एक दिन में ७३५ करोड़ रूपए कहां से आए।

चिटफंड कंपनियों के उद्घाटन रमन के मंत्री करते थे
रमन सिंह जी एक कहानी सुनो। एक जादूगार आया। उसने अंडा मुंह में रखा लोगों ने ताली बजाई। मुर्गी रखी वह भी अंदर। सात फूट लंबा नाग अंदर चला गया। लोगों ने बड़ी ताली बजाई। पीछे जयसिंह साहब खड़े थे। तुमने क्यों ताली नहीं बजाई। तो जयसिंह ने कहा रमन ने ५ लाख करोड़ खा गए। डकार भी नहीं मारा। जादू तो उसका था तुम्हारा क्या जादू। चिटफंड कंपनियों के उद्घाटन आपके मंत्री करते थे कि नहीं। ये पीडीएस का स्कैम है ये क्या है।

गरीब आदिवासियों की संस्कृति, जमीन उनसे छीन ली। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दी। बड़े-बड़े कारखाने लगा दिए। यहां अंधेरा क्यों है। वचनबद्ध करके जाता हूं। आठ फूट का लंबा कद हो। चौड़ी छाती हो। वो बंदा अच्छा होता है। गुरू साहब ने कहा जो वचन बद्ध हो। नरेन्द्र भाई तुमने क्या वचन दिया था। जब सरदार मनमोहन सिंह पीएम थे, तब किसानों का ७२ हजार करोड़ माफ किया। पंजाब में माफ किया। पहले दिन छग में कर्जा माफ करेेंगे।

पेट्रोल पंप में लगे मोदी के नूरानी चेहरे, इसके पीछे राज बड़ा
सिद्धू ने कहा किसी दिन पंप में चले जाओ। तो दिखेगा पीएम का नूरानी चेहरा। कोई लड़का लड़की जाएगा तो गाएगा ये चांद सा रोशन चेहरा, जुल्फों का रंग सुनहरा। ये झील सी नीली आंखे। राज है गहरा। सिद्धू ने कहा राज तो गहरा है पीएम मोदी जी। चार गुना दाम तेल के बढ़े। १९९२ में डीजल की कीमत ६ रूपए थी। तो आज ७६ रूपए है। १५ गुना बढ़ गई। ये बढ़ सकता है तो किसानों को १५ गुना अधिक दाम क्यों नहीं मिलता मोदी जी। कांग्रेस के दिन आएंगे तो २५ सौ रूपए मूल्य होगा।

गोधरा कांड कराने वाले मुझसे मांग रहे देशभक्ति का प्रमाण
गोधरा कराने वाला सिद्धू से देशभक्ति का प्रमाण मांगता है। सिद्धू के पिता एक स्वतंत्रता सेनानी थे। राजवाड़ों को छोड़ वे लाहौर में अखबार निकालते थे। अंग्रेजों ने पकड़ा। मौत की सजा दी। दिन तय हो गई। मेरे पिता के जूड़े को पकड़कर टांग देते थे। बर्फ की सिल्लियों में लेटाते थे। किसी ने कहा पैसा कमा लेते। राष्ट्रभक्ति में क्यों पड़े हो। तो मेरे पिता ने लिखा था कैसे बनती मेरे गुरू की वाणी,अगर बाबा नानक हट्टी लगा लेता।

मोदी रमन को कहा अंधा गुरू, बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला
रमन सिंह तुम्हारे पुत्र का स्वीस बैंक में खाता है। राफेल मेंं 11 सौ करोड़ किसकी जेब गर्म कर रहा है बताएं मोदी। सिद्धू के ऊपर किसी के 25 पैसे निकाल दो उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा और उसका चेला रमन सिंह अंधा गुरू, बहरा चेला, दोनों नरक में ठेलम-ठेला। राजा अगर अंडो के लिए करे अत्याचार करता है उसकी सेना मुर्गे मारने लगती है। यही हाल है रमन सिंह की। सुप्रीम कोर्ट कहता है अगर कोई २० साल से रहता है जमीन उसकी मानी जाएगी। जिस दिन कांग्रेस की सरकार आएगी जमीन वापस आएगी। हम किसी भी वचन से पीछे नहीं हटेंगे। सनी दियोल तारीख पर तारीख, मोदी जी झूठ पर झूठ। जब मैं जवान था तो छक्कामारता था तो बॉल बाउंड्रीवाल से पार। छग के लोग ज्यादा ताकतवर है, ये ऐसाछक्का मारेंगे कि रमन सिंह और उसके बेटे और बीजेपी के लोग छग से बाहर हो जाएंगे।