script

राहुल ने मोदी पर किया तीखा प्रहार, कहा- उस दिन की जा रही थी भारत के चोरों की मदद, छग सीएम व परिवार पर भी साधा निशाना

locationकोरबाPublished: Nov 14, 2018 04:52:42 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– राहुल गांधी ने जमीन अधिग्रहण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों पर किया फोकस

राहुल ने मोदी पर किया तीखा प्रहार, कहा- उस दिन की जा रही थी भारत के चोरों की मदद, छग सीएम व परिवार पर भी साधा निशाना

राहुल ने कहा- मोदी कालाधन की लड़ाई नहीं लड़ रहा था, उस दिन भारत के चोरों की मदद की जा रही थी, छग सीएम व परिवार पर भी साधा निशाना

कोरबा. कटघोरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम पर जमकर हमला बोला। कहा पिछले कई दिन से पीएम छग आ रहे हैं। एक बार भी किसान, रोजगार, भ्रष्टाचार और १५-१५ लाख देने की बात नहीं कर रहे हैं। अब ना तो पीएम के पास, ना ही सीएम के पास कुछ कहने को रह गया और ना ही बोलने को। राहुल ने अपने चुनावी भाषण में जमीन अधिग्रहण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों पर फोकस किया।
राहुल गांधी ने अपनी बात की शुरूआत कटघेारा विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या जमीन अधिग्रहण से की। राहुल ने कहा यहां जमीन की समस्या है। पूरे छग में यह बड़ा मुद्दा है। सही मुआवजा नहीं मिलता, जमीन छीनी भी जाती है और उद्योग भी नहीं लगता। फिर जमीन नहीं मिलती। २०१३ में यूपी में एक आंदोलन चला। क्योंकि उस समय के सरकार ने यूपी के किसानों से जमीन छीनी थी। न मुआवजा दी ना मदद की। मैं वहां गया। किसानों से बातचीत की। उसका नतीजा २०१३ में संसद में जमीन अधिग्रहण बिल पास हुआ। ऐतिहासिक कानून था। जमीन, किसान व गरीब आदवासी की है।
अगर जमीन ली जाएगी, तो बिना पूछे नहीं। अगर किसान ने हां बोला, तो मार्केट के ४ गुना अधिक रकम उसके खाते में डालना पड़ेगा। मान लो किसी उद्योग ने जमीन ले ली है। प्रोजेक्ट लगाना है। अगर पांच साल में प्रोजेक्ट तैयार नहीं हुआ। तो वापस जमीन किसानों को मिल जाएगी। जब कानून पास हुआ तो सब ने विरोध किया। मीडिया ने लंबी कहानियां लिखी। कहा राहुल विकास का विरोध कर रहे हैं, पर जब कानून लागू हुआ। तब सही रेट दिया गया। किसानों की बात सुनकर जमीन दी। तब सबने खुशी से जमीन दी।
यह भी पढ़ें
प्रचार-प्रसार में भाजपा प्रत्याशियों ने लगाया पूरा दम, जानें किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्च

राहुल ने मोदी पर किया तीखा प्रहार, कहा- उस दिन की जा रही थी भारत के चोरों की मदद, छग सीएम व परिवार पर भी साधा निशाना

ना मोदी ने, ना रमन ने एक रूपए कर्जा माफ किया
राहुल गांधी ने कहा सुषमा स्वराज जी ने मुस्कुराते हुए बिल का समर्थन कर बटन दबाया था। मोदी जी आए उनका पहला काम बिल को रद्द करना था। तीन बार बिल लाए। हर बार विरोध हुआ। कांग्रेस पीछे नहीं हटी। जब मोदी को पता चला कि कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। जब मैनें कहा सूटबूट वालों की सरकार है। तब मोदी जी घबरा गए। तब मोदी ने अपने सीजी, एमपी और राजस्थान में सीएम को बिल को लागू करने से मना किया। यही वजह है जमीन लगातार छीनी जा रही है।

कांग्रेस की सरकार आने वाली है, मैं आश्वासन देता हूं, हम जमीन अधिग्रहण बिल लागू कर देंगे, जो आपका है। उसका फायदा हम आपको दिलवाएंगे। राहुल गांधी ने कहा देश को किसान चलाता है। पिछले ४ साल में सरकार ने साढ़े ३ लाख करोड़ रूपए १५ उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है। मोदी जी और सीएम रमन सिंह ने किसान का एक रूपए माफ नहीं किया। मैं स्वयं मोदी जी के कार्यालय में गया। जैसे आपसे बात कर रहा हूं वैसे ही उनसे भी बात की। मैंने कहा किसानों का भी कर्जा माफ कर दीजिए। उनसे एक शब्द नहीं निकला। बीजेपी ने धान के लिए वायदा किया था २१ सौ रूपए मिलेंगे। रेट मिलता है १७ सौ का।
किसानों से किए चार वादें
– सरकार बनने के १० दिन के भीतर किसानों का कर्जा माफ होगा।
– बोनस हम फिर से चालू करेंगे।
– बीजेपी के नेता और सीएम दो साल का बोनस नहीं दिया। हम सीधे दो साल का बोनस पकड़ाएंगे।
– आज किसी भी प्रदेश में चले जाओ पूछो भोजन कौन देता है, पंजाब और हरियाणा का नाम आएगा। मैं चाहता हूं पांच साल के अंदर आप कहीं भी जाएं तो लोग कहे छग प्रदेश भोजन देता है। कांग्रेस का सीएम जो बनेगा। हर जिले के हर ब्लॉक में आपके ख्ेात के बगल में फुड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगा। छग का किसान अपना अनाज फुड प्रोसेसिंग में बेचेंगे। सही दाम मिलेगा। उसी फैक्ट्री में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

सबको लाइन में लगवाया
राहुल ने कहा मोदी ने आप सबको लाइन में लगवाया, कालेधन से लड़ाई की बात कही। हिंदुस्तान की जनता की लाइन में किसान, मजदूर, माता बहन, दुकानदार दिखा। सबसे अमीर लोग नहीं दिखे। ये किस प्रकार की लड़ाई थी। बैंक के सामने ईमानदार ही थे। नीरव मोदी, माल्या जैसे लोग भाग जाते है। देश का पीएम एक शब्द नहीं बोलता। नीरव मोदी ३५ हजार करोड़ लेकर भाग गया। जाने से पहले माल्या अरूण जेटली से मिलकर भाग जाता है। अरूण जेटली ने भी स्वीकारा। मैं सवाल पूछता हूं चोर आपसे मिलकर जाता है। आपने रोका क्यों नहीं।
राफेल के मामले में राहुल गांधी ने बात रखी। राहुल ने कहा नोटबंदी जैसा बड़ा घोटाला कभी नहीं हुआ। ये सच्चाई बाहर निकलेगी। जिस दिन आपको मोदी ने बैंक के बाहर खड़ा किया था। उस दिन मोदी कालाधन की लड़ाई नहीं लड़ रहा था। उस दिन भारत के चोरों की मदद की जा रही थी।

सीएम और उनके परिवार पर भी साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा ये प्रदेश बाकि प्रदेशों जैसे नहीं है, सबसे अमीर प्रदेश है। मिनरल, पानी, जंगल, खदान सब है। प्रदेश अमीर है लेकिन जनता सबसे गरीब है। इसका कारण मोदी, रमन सिंह आपका पैसा छीनकर भ्रष्टाचार में लेते हैं या १५ अमीर लोगों को देते हैं। ३६ हजार करोड़ का नॉन घोटाला होता है। डायरी बाहर निकलती है। उसमें सामने आता है कि सीएम मैडम को पैसा दिया। तो कौन है ये सीएम मैडम। ये रमन सिंह की पत्नी। डायरी में सीएम की पत्नी का नाम है। दूसरे पेज में डॉ साहेब को पैसा दिया लिखा है। सीएम को भी पैसा दिया है। पाकिस्तान जैसे देश में नवाज शरीफ को अंदर कर दिया गया। पनामा पेपर में सीएम के बेटे का नाम निकलता है। ना सीएम ना मोदी कुछ कहते हैं। न कोई कार्रवाई होती है।

पुनिया, बघेल और डॉ मंहत भी पहुंचे
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ.चरण दास मंहत भी साथ पहुंचे। भूपेश बघेल ने भी सभा को सम्बोद्धित किया। कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेटट, श्यामलाल कंवर के लिए वोट भी मांगे।

ट्रेंडिंग वीडियो