
छत्तीसगढ़ चुनाव: सभा में राहुल गांधी ने कहा-किसानों को उपज का देंगे पूरा दाम बेरोजगारों को मिलेगा काम
बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में संपन्न हुए 18 विधानसभी सीटों के लिए हुए चुनाव में पार्टी स्वीप कर सभी 18 सीटों पर चुनाव जीत रही है। इस बार लोग वोट कांग्रेस को दे रहे हैं, जिससे सरकार जनता की बनना तय है।
नगर के स्टेडियम परिसर में कांग्रेस पार्टी की आयोजित चुनाव सभी को संबोधित करते हुए यह बातें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वायदों को पूर्ण करने वाली पार्टी है। प्रदेश की सत्ता मिलने के दस दिनों के भीतर ही किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ कर दिया जाएगा। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए जिला तथा ब्लॉक स्तर पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी।
इससे किसान के परिवार वालों को यूनिट से रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश में आउट सोर्सिंग के सहारे अन्य प्रदेश के लोगो को रोजगार देने और संविदा के आधार पर नियुक्त करने की प्रथा को समाप्त कर प्रदेश के ही बेरोजगार युवाओं को स्थाई नौकरी दी जाएगी। राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की वादाखिलाफी व भ्रष्टाचार के मामलों पर निशाना साधते हुए नोटबंदी, जमीन अधिग्रहण बिल, पेशा कानून, व ट्रायवल बिल को रद्द करने की निंदा करते हुए कहा कि जनता को हानि व परेशानी झेलनी पड़ रही है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी स्कीम को घोटाला ठहराते हुए कहा कि यह छोटे व मंझोले व्यवसाय व उद्योग को खत्म करने की साजिश रचकर तैयार की गई स्कीम थी। ताकि देश के चंद 10-15 बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिल सके। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी ने आमजनता को बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़े रहने को मजबूर कर दिया था, लेकिन उस लाइन में कोई भी कालाधन वाला व्यक्ति अथवा बड़ा उद्योगपति खड़ा दिखाई नही पड़ा। नोटबंदी लागू करने के पीछे प्रधानमंत्री ने कालाधन सामने आने की बात कही थी। किंतु इस योजना ने कालाधन को सफेद कर दिया है।
केन्द्र व राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त
राहुल गांधी ने कहा कि वायु सेना के लिए राफेल खरीदी में देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार के लिए प्रधानमंत्री दोषी है। कांग्रेस की मांग व सर्वोच्च न्यायालय के भय से सीबीआई डायरेक्टर को राफेल जांच शुरू होने के पहले ही हटा दिया गया। यदि जांच शुरू होती तो दो नाम दिखाई देता जिसमें अंबानी व मोदी शामिल होते। राहुल गांधी ने प्रदेश की डॉ रमन सरकार के घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नान घोटाले की जांच में डायरी मिलती है, जिसमें सीएम मैडम और डॉ साहब को पैसा देने का उल्लेख होने के बावजूद मामले को दबा दिया गया। पनामा पेपर लिक मामले में मुख्यमंत्री के पुत्र का नाम आने के बावजूद जांच तक नही कराना किसी से छिपा नही है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो पूरा नही किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बजाय आउट सोर्सिंग का सहारा लेकर अन्य प्रांत के लोगों को रोजगार दे रही है।
बलौदाबाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी सभा में राहुल गांधी के साथ शामिल प्रमुख कांग्रेसजनों में पुनिया, भूपेश बघेल, छाया वर्मा, चरणदास महंत, किरणमयी नायक, राजकमल सिंघानिया, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, विद्याभूषण शुक्ल, दिनेश यदु, विक्रम पटेल मंच पर मौजूद थे।
Published on:
14 Nov 2018 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबलोदा बाज़ार
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
