13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Assembly Election 2018 : कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचेंगे सीएम, ग्राम मातिन में लेंगे सभा

- वोट बैंक के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र के रूठे भाजपा नेताओं को मनाने की भी एक प्रकार से कोशिश

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 29, 2018

CG Assembly Election 2018 : कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचेंगे सीएम, ग्राम मातिन में लेंगे सभा

CG Election 2018 : कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचेंगे सीएम, ग्राम मातिन में लेंगे सभा

कोरबा. सीएम 30 को पाली के मातिन और रामपुर के रजगामार मेें चुनावी सभा लेंगे। इन दोनों ही गांव के आसपास 10 से अधिक गांव में पिछली बार बीजेपी अधिक वेाटों से पिछड़ी थी। इसलिए सीएम का कार्यक्रम इन गांव में तय किया गया है। हालांकि पाली तानाखार में वोट उइके के पक्ष में गए थे, लेकिन गढ़ कांग्रेस का है।

विधानसभा चुनाव २०१८ में सीएम डॉ. रमन सिंह की जिले में पहली सभा 30 को रामपुर के रजगामार में रखी गई है। इसी दिन पाली तानाखार के ग्राम मातिन में दूसरी सभा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर १२ बजे से ढाई बजे तक कार्यक्रम होगा। बीजेपी इन दोनों ही सीटों पर पिछला चुनाव बड़े अंतर से हारी थी। हालांकि बीजेपी ने बड़ा दांव खेलकर उइके को अपने पाले में लाने में सफल हो गई, लेकिन पार्टी आशंकित है कि पाली तानाखार कांग्रेस का गढ़ है। ऐसे में उइके को लाने के बाद भी हार का सामना करना ना पड़े। इसलिए मातिन में सीएम का कार्यक्रम तय किया गया है। दूसरी तरफ रामपुर के रजगामार के आसपास भी पिछली बार ननकीराम कंवर को वोटरों का साथ नहीं मिला था। ऐसे में इन दोनों ही जगह पर सीएम का चुनावी दौरा तय किया गया है।

Read More : पैराशूट को नहीं मिली लैंडिंग, कांग्रेस की चौथीं सूची जारी, उइके से लड़ेंगे मोहित और लखन व पुरुषोत्तम के बीच होगी जंग

वोट बैंक के साथ रूठे भाजपा नेताओं को भी मनाने की चल रही है कवायद
वोट बैंक के साथ-साथ इन दोनेां ही विधानसभा क्षेत्र के रूठे भाजपा नेताओं को मनाने की भी एक प्रकार से कवायद की कोशिश है। उइके के भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। ननकीराम कंवर का भी पार्टी में विरोध था।