कलेक्टर ने पूर्व मंत्री को बताया है कि उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर ठीक नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री को इस पोस्ट को डिलिट करने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि पोस्ट डिलिट न करने पर आम लोगों में शासन तथा प्रशासन के प्रति असंतोष की भावना उत्पन्न होने से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इस नोटिस पर अभी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।