
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास सिंह गिरफ्तार
Congress Secretary Vikas Singh arrested In Korba: कोरबा। अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला से छेड़छाड़ के तीन साल पुराने मामले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार की शाम पुलिस ने विकास को कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार तड़के कोरबा लौटते समय पाली के पास विकास को पकड़ा। उन्हें पाली से दर्री लाया गया। लगे आरोपों के संबंध में कोरबा में पूछताछ की गई। इसके (Crime News) बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शाम लगभग 4 बजे कोरबा के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।
यहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसके पहले कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपना तर्क प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। न्यायाधीश बीएल कटवार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद विकास को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इधर, लोवर कोर्ट के फैसले का बचाव पक्ष ने उपरी कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
इधर महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल और सपना चौहान ने पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण पर भी निशाना साधा है। उन्हें कांग्रेस पार्टी विरोधी बताया है। कहा कि कोरबा में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए साजिश रच रहे हैं। इसके पहले भी (Congress secretary Vikas Singh arrested) उन्होंने कांग्रेसियों पर कार्रवाई की है।
कांग्रेस ने खोला मोर्चा, पुलिस पर लगाया सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप
Congress opened front against the police: विकास सिंह की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस पर प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष सपना चौहान ने संयुक्त तौर पर एक बयान जारी किया है। इसमें पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया गया है। कहा है कि पुलिस कांग्रेसियों को झूठे मामलों में फंसा रही है। विरोधी राजनीतिक पार्टी को चुनाव में लाभ की साजिश रच रही है। इसे कांग्रेसी कभी कामयाब नहीं देंगे।
केस झूठा साबित होने पर महिला को हुई थी दो साल की सजा
बताया जाता है कि वर्ष 2012 में एक महिला ने विकास सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने महिला की रिपोर्ट को झूठा ठहराया। इसके आधार पर महिला को दो साल की सजा हुई। इसके बाद कुछ माह बाद महिला ने वर्ष 2020 में विकास सिंह के खिलाफ एक और शिकायत दीपका थाना में दर्ज कराई।
इसमें छेड़खानी का आरोप लगाया। वर्ष 2020 में यू उदय किरण कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। पुलिस केस दर्जकर जांच कर (Congress secretary Vikas Singh ) रही थी। तब से यह मामला चल रहा है। इस बीच पुलिस ने गुरुवार को विकास को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस बोली टीआई ने नहीं किया झूठा केस इसलिए लाइन अटैच
Congress secretary Vikas Singh arrested: कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। इसमें कहा कि दीपका थाने में तैनात पूर्व थानेदार तेज यादव पर विकास के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने के लिए दबाव बनाया था। थानेदार के इनकार करने पर दीपका से लाइन अटैच किया गया। कांग्रेस ने साइबर सेल में कार्यरत सनत सोनवानी पर भी निशाना साधा है। कहा है कि फर्जी मामला बनाने के लिए पुलिस सनत का इस्तेमाल कर रही है।
Updated on:
08 Sept 2023 02:38 pm
Published on:
08 Sept 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
