टीपीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, महामंत्री संजू देवी राजपूत समेत कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि कटघोरा में मोर्चा के तीन पदाधिकारी झांसी की रानी की वेशभूषा में नजर आएंगी। हाथों में तलवार भी होगी। वहीं अन्य सभी कार्यकर्ता केसरिया साड़ी में होंगी। १७ मई को करतला में सीएम के हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सुआ नृत्य कर स्वागत किया जाएगा। वहीं १९ मई को कोरबा प्रवास पर सीएम के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर महिला कार्यकर्ता आरती की थाल के साथ स्वागत करेंगे।